मध्य प्रदेश: 5वीं और 8वीं का रिजल्ट rskmp.in पर जारी हुआ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश के शासकीय विद्यालयों की कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक मूल्यांकन का परिणाम जारी। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी, राज्य शिक्षा केन्द्र में पेार्टल पर क्लिक कर परिणाम घोषित किए।

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने बताया कि कक्षा पांचवी की परीक्षा में लगभग 8.26 लाख और कक्षा 8 की परीक्षा में लगभग 7.56 लाख बच्चे सम्मिलित हुए हैं।

ये सभी बच्चे अपना परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र पोर्टल की पब्लिक लिंक https://www.rskmp.in/BoardExam/Result/StudentResult.aspx पर अपना समग्र आई.डी. डालकर देख सकते हैं।
साथ ही शिक्षकगण अपनी कक्षा का विद्यार्थीवार एवं प्रभारी शिक्षक/हेडमास्टर अपने स्कूलों का विद्यार्थीवार और कक्षावार परिणाम भी राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल www.rskmp.in पर अपनी लॉग इन के माध्यम से देख  सकते हैं।  हालांकि परिणा जारी होने के बाद लिंक नहीं खोलने की समस्या भी सामने आई।
बता दें करीब 12 वर्षों बाद प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक मूल्यांकन, बोर्ड परीक्षाओं के अनुरूप आयोजित किया गया है। जिसमें राज्य स्तर से परीक्षा प्रश्न पत्रों का निर्माण, नजदीकी स्कूलों में परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण, दूसरे स्कूलों और दूसरे जिलों में कॉपियों का मूल्यांकन तथा केन्द्रीकृत तथा ऑनलाइन परिणाम जैसी प्रक्रियाऐं अपनाई गई हैं।
इसके साथ ही शिक्षा का अधिकार कानून में किए गए संशेाधन के आधार पर इस वर्ष से वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में कक्षोन्नति, पूरक परीक्षा और अनुर्तीण होने पर उसी कक्षा में रोके जाने के प्रावधान भी किए गए हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।