बैतूल इंदौर नेशनल हाईवे पर सुबह 3:30 बजे सड़क दुर्घटना में एक कार आम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह चिचोली के जोगनी में स्थित शुगर मिल के पास कार संख्या एमपी 09 CJ 7018 में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होने बैतूल की ओर जा रहे थे। इस दौरान तड़के सुबह 3:30 बजे जोगनी गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के पेड़ से जा टकराई। जिसके बाद मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। इस दौरान कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद गंभीर अस्पताल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ एक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायलों को भोपाल रेफर कर दिया गया है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक कार में सवार तीन पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है जबकि दो घायल महिलाओं को भोपाल रेफर किया गया है। कार में कुल 6 लोग सवार थे।
MP News – बैतूल इंदौर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना: 4 की मौत, दो घायल

"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।