भाजपा कार्यसमिति की बैठक आज, बूथ सशक्तिकरण और चुनाव की बनेगी रणनीति

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

MP News in Hindi। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 24 जनवरी को भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में होगी। इसमें नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति और बूथ सशक्तीकरण अभियान को लेकर चर्चा होगी। बैठक में मंत्री सांसद विधायक सहित अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके एक दिन बाद 25 जनवरी को पिछले विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटों के प्रभारियों की बैठक होगी।
प्रदेश संगठन बनाएगा कार्ययोजना
प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर प्रदेश संगठन कार्ययोजना तैयार करेगा। बैठक में बूथ सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत अब तक हुए काम के अलावा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

51 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त करने का लक्ष्य

पार्टी ने आगामी चुनाव में 51 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए मतदान केंद्र स्तर पर कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन्हें अब और गति दी जाएगी। पांच फरवरी से प्रदेश में निकाली जा रही विकास यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों की भागीदारी मतदान केंद्र स्तर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद सहित अन्य कार्यक्रमों को संचालित करने की कार्ययोजना बनाई जाएगी।
प्रभारियों के साथ अलग से 25 जनवरी को बैठक
वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में जो सीटें पार्टी हार गई थी उनके प्रभारियों के साथ अलग से 25 जनवरी को बैठक होगी। इसमें इन सीटों पर अब तक हुए कामों की जानकारी लेने के साथ आगामी कार्यक्रम दिए जाएंगे। कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव सह प्रभारी पंकजा मुंडे राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया फग्गन सिंह कुलस्ते.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।