Press "Enter" to skip to content

MP Sthapna Diwas – मां की गोद, पिता का आश्रय मेरा मध्यप्रदेश है..   

भोपाल। इस साल मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर एक दिन नहीं पूरे सप्ताह भर उत्सव आयोजित होगा। इसके लिए 1 से 7 नवंबर तक सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सात दिवसीय विविध रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
आज सुबह प्रभात फेरियों का आयोजन होगा और जन सेवा अभियान स्वीकृति पत्र एवं अन्य लाभ वितरण समारोह दोपहर 12 बजे से होगा। मुख्य सांस्कृतिक समारोह-लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में होगा।
कल लाडली लक्ष्मी योजना के कार्यक्रम होगा।
तीन नवंबर को स्वच्छता, सजावट, रंगोली केन्द्रित गतिविधियां आयोजित होगी,  साथ ही महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों का प्रज्ज्वलन होगा।
स्थापना दिवस पर खेलों की शुरुआत तीन से 6 नवंबर तक होगा, वहीं 7 नवंबर को पुरस्कार वितरण होगा।
चार नवंबर को एक जिला एक उत्पाद को प्रमुखता प्रदान करती हुई विविध गतिविधियां और रोजगार दिवस कार्यक्रम भी साथ में होगा।
पांच नवंबर को मध्यप्रदेश के गौरव के दृष्टिगत नाटक/लोकनृत्य और जननायक केन्द्रित प्रतियोगिताएं होगी। छह नवम्बर को वन्य प्राणी सुरक्षा, जागरूकता, ऊर्जा-पर्यावरण-जल संरक्षण केन्द्रित जागरूकता, सेमिनार, व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
अंतिम दिवस सात नवंबर को सभी जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रतियोगिता, जन सेवा अभियान, मध्यप्रदेश गौरव आदि से संबंधित पुरस्कार वितरण समारोह, सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के साथ किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश धार्मिक रूप में इसलिए है खास
मालूम हो कि 12 शिव ज्योतिर्लिंग में से 2 (ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर) मध्‍य प्रदेश में हैं | जानकारी के अनुसार भागवत पुराण के अनुसार मध्‍य प्रदेश के उज्जैन शहर के सांदीपनि आश्रम में भगवान कृष्ण ने अपनी शिक्षा पूरी की थी। उज्जैन में हर 12 साल में शिप्रा नदी के किनारे कुम्भ मेला लगता है।

मध्‍य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्‍थल
मध्य प्रदेश में स्थित भीमबेटका गुफाएं पाषाण काल की है जिससे यह अनुमान लगाया जाता है कि मध्यप्रदेश 30 हजार ईसा पूर्व अस्तित्व में था। ये गुफाएं भारत में एक विश्व धरोहर स्थल भी हैं।

भीमबेटका, पचमढ़ी, खजुराहो, सांची के स्तूप, ग्‍वालियर का किला, मांडू, बाघ की गुफाएं, उज्‍जैन महाकालेश्‍वर और ओंकारेश्वर मध्‍य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्‍थल हैं। भीमबेटका में 600 गुफाओं का संग्रह है और इसे भारत के सबसे पुराने गुफा संग्रहों में से एक माना जाता है।

मध्य प्रदेश भारत के कई दिग्गजों का जन्मस्थान
भारत के दो महान गायक संगीत सम्राट तानसेन और बैजू बावरा का जन्म ग्वालियर के पास हुआ था। मध्य प्रदेश भारत के कई दिग्गजों का जन्मस्थान रहा है, जैसे अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मंसूर अली खान पटौदी, आदि।

Spread the love
More from Madhya Pradesh NewsMore posts in Madhya Pradesh News »