पूरे प्रदेश में शुरू हो रही प्री-मानसून गतिविधियां

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

प्रदेश में आज से शुरू होगी गरज-चमक के साथ बारिश

मध्य प्रदेश में सोमवार से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। गरज-चमक, आंधी के साथ ही बूंदा-बांदी शुरू हो जाएगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में इसका असर पहले, तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक-दो दिन बाद दिखाई देगा।
वैसे रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवा के थपेड़े जारी रहे, लोग परेशान भी हुए। लेकिन आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि शुक्रवार की तुलना में सभी जगहों का उच्चतम तापमान शनिवार और रविवार को कम हुआ है।
सबसे ज्यादा तापमान इंदौर का 3.7 डिग्रीसे. कम हुआ। वहीं ग्वालियर का 3.5 डिग्रीसे. घटा।
भोपाल का 2.5 डिग्रीसे. तो जबलपुर का 1.2 डिग्रीसे. घटा। यह राहत देने वाली बात है। अच्छी खबर ये है कि 23 मई से माहौल तेजी से बदलेगा, जिससे तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आएगी।

23 से 26 तक मिलेगी बारिश से राहत


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. ममता यादव ने बताया कि 22 मई को पाकिस्तान की ओर से आया एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश से होकर गुजरेगा।
इसके साथ ही राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ और ओडिसा के कुछ हिस्सों के ऊपर एक द्रोणिका भी बनी हुई है। इन दोनों के परिणाम स्वरूप ही मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो रही हैं।
इसके प्रभाव से 23 मई से 26 मई तक तीन-चार दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, फिर दोबारा गर्मी बढ़ेगी। इस तरह गर्मी व बारिश का आना-जाना चलता रहेगा। 20 जून के करीब प्रदेश में मानसून आएगा, तभी पूरी तरह गर्मी से राहत मिलेगी।

कुछ जिलों में हुई बूंदा-बांदी

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शुक्रवार की शाम से शनिवार की सुबह तक यानी 24 घंटों के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश में ग्वालियर, मुरैना व पूर्वी मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा में छिंदवाड़ा में बारिश दर्ज की गई।
शनिवार शाम तक सागर, सतना में बूंदा-बांदी हुई। वहीं रविवार 22 मई की बात करें, तो अगले 24 घंटे में रीवा, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा अनूप नगर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी में गरज के साथ बिजली चमकने एवं तेज हवा (30 से 40 किमी प्रति घंटा) की संभावना है।
वहीं खंडवा, खरगोन, राजगढ़, बड़वानी एवं बुरहानपुर जिलों में लू चलने का अनुमान है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।