Samsung | भारत में 55 अरब डॉलर के निवेश की संभावना | Apple | China | Investment | Japanese Company |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भारत और चीन के बीच चल रही तनातनी के चलते चीन को हर मोर्चे पर मुंह की खानी पड़ रही है। ऐसे में एक बार फिर चीन को बड़ा व्यापारिक झटका लगा है। बड़ी-बड़ी कंपनी चीन से अपना नाता तोड़ कर भारत का रुख कर रही है। इसी कड़ी में वह भारत की ओर बड़ी उम्मीदों की नज़रों से देख रही है कि भारत उन्हें अपना व्यापार शुरू करने के लिए जगह दें। इसी सिलसिले में ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग और एप्पल जैसी लगभग दो दर्जन से भी ज्यादा कंपनियां भारत में निवेश को लेकर अपनी रुचि दिखा रही हैं।

बता दें कि इन कंपनियों की ओर से भारत में मोबाइल फोन फैक्टरी लगाने के लिए लगभग 1.5 अरब डॉलर का निवेश किए जाने की उम्मीद है। सैमसंग और एप्पल के साथ-साथ फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन कॉर्प और पेगाट्रॉन जैसी कंपनियां भी इस दौड़ में शामिल हैं। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव और कोरोना महामारी के चलते ये सभी कंपनियां सक्रिय रूप से अपनी आपूर्ति व्यवस्था में विविधता के लिए नई जगहों की ओर रुख करना चाहती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टैंडर्ड चार्टर्ड पीएलसी के हाल ही में हुए सर्वे में यह जानकारी सामने आई है। हालांकि विदेशी कंपनियों के लिए कारोबार सस्ता करने के बावजूद भी भारत को इसका बड़ा फायदा होता हुआ नहीं नजर आया। इन कंपनियों की पहली पसंद वियतनाम बना हुआ है। इसके बाद यह कंपनियां कंबोडिया, म्यांमार, बांग्लादेश और थाईलैंड जैसे देशों में भी अपनी रुचि दिखा चुकी है। सरकार को उम्मीद है कि अकेले इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में आने वाले पांच साल में लगभग 153 अरब डॉलर का सामान बनाया जा सकता है। इससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार के लगभग 10 लाख अवसर पैदा होंगे। विशेषज्ञों की माने तो इससे पांच साल में 55 अरब डॉलर का निवेश होने की संभावना है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
97 Comments