Press "Enter" to skip to content

पेट में एसिड की मात्रा से बढ़ सकती है पेट की गर्मी, पुदीना, सौंफ, इलायची से करें उपाय

Health News. जब हम कुछ गलत खा लेते हैं, तो इससे पेट में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है और इसके कारण अपच, एसिडिटी और कब्ज की परेशानी हो सकती है इसलिए पेट में गर्मी महसूस होती है। इन चीजों का असर आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। साथ ही पेट की गर्मी के कारण आपको पसीना अधिक आ सकता है। इसके अलावा आपकी स्किन में भी जलन और रैशेज हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि पेट की गर्मी के क्या कारण हो सकते हैं, साथ ही उनसे निपटने के लिए आप क्या उपाय अपना सकते हैं।

पेट की गर्मी के कारण

1. ज्यादा मसालेदार खाना का सेवन करना।

2. बहुत अधिक नॉनवेज खाना।

3. शराब और धूम्रपान करना।

4. हाई पावर की दवाओं का अधिक सेवन करना।

5. समय पर खाना न खाना या लंबे समय तक भूखा रहना।

6. ज्यादा चाय या कॉफी पीना।

7. इसके अलावा या खाने की गलत चीजों के कॉम्बिनेशन के कारण।

8. पानी की कमी के कारण भी आपके पेट में गर्मी महसूस हो सकती है।

9. ऑयली खाना खाने के कारण भी आपके पेट में जलन हो सकती है।

इन तरीकों से पाएं पेट की गर्मी से छुटकारा

1. पुदीना पानी
पुदीना पानी पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। यह पेट की गर्मी को कम करता है। साथ ही पेट में बनने वाले एसिड की मात्रा को कम करता है। पुदीने के एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी व औषधीय गुणों के कारण पेट में जलन नहीं होती है। इसके अलावा यह पेट की सूजन को भी कम कर सकता है। इससे आपका इम्यून सिस्टम और होता है।

2. सौंफ
सौंफ की तासीर काफी ठंडी होती है, जो पेट की गर्मी को शांत करने में सहायक साबित हो सकता है। भोजन के बाद सौंफ का सेवन करने से पेट की जलन, गैस, गर्मी आदि शांत होती है। आप चाहें तो सुबह उठकर सौंफ का पानी पी सकते हैं। इसके लिए आप रात को ही सौंफ भिगोने के लिए रख दें।। इससे आपको ठंडक का एहसास होता है।

3 . इलायची
इलायची की तासीर भी ठंडी होती है। इसका सेवन आप चाय या खाने में कर सकते हैं। पेट की गर्मी दूर करने के लिए आप इलायची और मिश्री का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसके पानी का सेवन भी कर सकते हैं। इसके सेवन से पेट की गर्मी, जलन और एसिडिटी दूर हो सकती है।

4. दही
पेट की गर्मी को दूर करने के लिए आप दही का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आपके आंत को स्वस्थ रखते हैं और पाचन तंत्र भी सही रखते हैं। इसके अलावा इससे आपका मूड भी सही रहता है।

5. मेथी
पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप मेथी के बीजों से तैयार ठंडे पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट की गर्मी से तुरंत आराम मिल सकता है। इस पानी को तैयार करने के लिए आप एक गिलास पानी में मेथी को डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। अब इस पानी में शहद डालकर इसे पिएं। इसके अलावा मेथी के बीजों को पानी में उबालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें। बाद में इसका सेवन करें। इससे भी काफी राहत मिल सकती है।

6. एलोवेरा
एलोवेरा भी पेट की गर्मी को शांत करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप एलोवेरा की ताजी पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

Spread the love
More from Health NewsMore posts in Health News »