Press "Enter" to skip to content

मध्यप्रदेश के पन्ना और सीधी जिले दो ग्रामों को मिला सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण पर्यटन ग्राम पुरस्कार

MP News In Hindi। मध्य प्रदेश के दो ग्रामों- मंडला और खोखरा को पर्यटन के माध्यम से ग्रामीणों की सांस्कृतिक विरासत और सतत विकास को बढ़ावा देने और संरक्षण के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण पर्यटन ग्राम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

पन्ना जिले के ग्राम मंडला को स्वर्ण पदक और सीधी जिले के ग्राम खोखरा को कांस्य पदक प्रदान किया गया।

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस 2023 के अवसर पर नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित ट्रेवल फॉर लाइफ कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदेश की पर्यटन सचिव वी विद्यावती ने प्रदान किए।

परियोजना सहायता संगठन के संयोजकों- कीर्ति वर्धन सिंह ने मंडला ग्राम का पुरस्कार और सार्थक त्यागी ने खोखरा ग्राम का पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक विवेक श्रोत्रिय और संचालक कौशल मनोज कुमार सिंह भी उपस्थित थे। देशभर से प्राप्त 750 नामांकनों में से पांच ग्रामों को स्वर्ण, 10 ग्रामों को रजत और 20 ग्रामों को कांस्य श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।

 

Spread the love
More from Madhya Pradesh NewsMore posts in Madhya Pradesh News »