यूपीएससी ने आईएफएस मेन एग्जाम 2021 का फाइनल रिजल्ट किया जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Education News. संघ लोक सेवा आयोग ने आईएफएस मेन एग्जाम 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अधिकारी संवर्ग की विभिन्न श्रेणियों के तहत नियुक्ति के लिए कुल 108 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। योग्य उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की ओर से भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 का आयोजन 27 फरवरी से 06 मार्च, 2022 तक किया गया था। परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दो पालियों में आयोजित की गई थी।

इसके बाद भारतीय वन सेवा में अधिकारियों के पदों पर चयन के लिए व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार जून 2022 में आयोजित किए गए थे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
किस श्रेणी से कितनों का हुआ चयन?

श्रेणी या वर्ग चयनित अभ्यर्थी
सामान्य 30
ईडब्ल्यूएस  14
ओबीसी 40
एससी 16
एसटी 08
कुल 108

नौ अनुशंसित अभ्यर्थियों का चयन अंतरिम
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि निम्नलिखित रोल नंबर वाले 09 अनुशंसित अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी अभी अंतरिम है, उनके द्वारा आयोग को वांछित दस्तावेज और सूचनाएं उपलब्ध कराने के आधार पर उनका कंफर्मेशन किया जाएगा।

भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 फाइनल रिजल्ट टॉप 10 की सूची में श्रुति, वरदराज गांवकर, ए प्रभंजन रेड्डी, जीवन देवाशीष बेनीवाल, हर्षित मेहर, आयुष कृष्ण, जोजिन अब्राहम जॉर्ज, तहसीनबानु, विनोद जाखड़, गुरलीन कौर शामिल है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।