ऐसे 4 संकेत जो बताते हैं कि प्रेग्नेंसी में आपको आ जाएंगे Stretch Marks

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
1208099510 Sutthiwat Srikhrueadam/Getty Images

प्रेगनेंसी हर महिला के लिए वो समय है जब शरीर में कई छोटे-बड़े बदलाव होने लगते हैं। औरतें गर्भावस्था में वजन बढ़ना, निप्पल्स बड़े होना, बेबी बंप दिखना जैसे कई बदलावों को महसूस करती हैं। यही नहीं, डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें से एक है जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स। हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान आपको ऐसे संकेत देने लगता है, जिससे आप जान सकती हैं कि डिलीवरी के बाद पेट पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाएंगे और आज हम आपको उन्हीं संकेतों के बारे में बताएंगे…

आपके जीन

जब स्ट्रेच मार्क्स दिखने की बात आती है तो इसमें जेनेटिक्स का बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर आपकी मां या परिवार में अन्य महिलाओं को भी स्ट्रेच मार्क्स पड़ चुके हैं तो आपको भी यह विरासत में मिल सकते हैं।

आपकी उम्र

शोध के मुताबिक, कम उम्र में कंसीव करने वाली महिलाओं में स्ट्रेस मार्क्स के निशान भी कम दिखाई देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान स्किन अधिक कोमल व मजबूत होती है। साथ ही इस दौरान कोलेजन व इलास्टिन का उत्पादन भी अधिक होता है, जिससे मार्क्स नहीं बनते।

आपका वजन

गर्भावस्था की अवधि के दौरान वजन बढ़ना सामान्य है लेकिन वजन बहुत अधिक होने से त्वचा की लोच को नुकसान हो सकता है। इससे प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स भी हो सकते हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

पहली प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क्स होना

अगर पहले पीरियड्स या प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क्स के निशान थे तो इससे भी पेट पर निशान पड़ सकते हैं। साथ ही इससे आप अधिक खुजली भी महसूस कर सकती हैं।

स्ट्रेच मार्क्स से कैसे बचें?

अगर स्ट्रैच मार्क्स का सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह गहरे गुलाबी रंग के हो जाते हैं जिसे हटाना मुश्किल हो जाता है।

1. स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए प्रेगनेंसी के दौरान ही क्रीम, लोशन और तेल लगाना शुरु कर दें।
2. प्रेगनेंसी में खुजली ना करें क्योंकि इससे स्ट्रेच मार्क्स के निशान जिद्दी हो सकते हैं। साथ ही इससे इंफेक्शन का डर भी रहता है।
3. त्वचा को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखें। स्किन को टोंड रखने के लिए प्रसव पूर्व व्यायाम करें।
4. प्राकृतिक मॉइस्चराइजर, विटामिन ई और शिया बटर भी स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
5. हर रोज नहाने के बाद बेबी ऑयल के साथ ब्रेस्ट की मसाज करें। इसे स्किन में अच्छी तरह से अवशोषित होने दें। ऐसा करने से मार्क्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

लगभग 90% महिलाओं को डिलीवरी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स पड़ते ही हैं। हालांकि कुछ माताए इसे सकारात्मक और सम्मानजनक मानती हैं जो उन्हें मातृत्व के अपने अनुभव की याद दिलाती हैं। मगर, कुछ महिलाएं इसे सुंदरता से जोड़ती हैं।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।