फेमस एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को लगभग 5 महिने बाद कोर्ट ने शनिवार को जमानत दे दी है। एक्ट्रेस को एडल्ट वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
फेमस एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) को कुछ महीनों पहले एडल्ट फिल्म वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक्ट्रेस की गिरफ्तारी के लगभग 5 महीने बाद कोर्ट ने शनिवार को जमानत दे दी है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एडिशनल सेशन कोर्ट के जज एलएस चव्हाण ने मालवानी पुलिस में एक या दो जमानतदारों के साथ 25,000 रुपये के पर्सनल बांड पर जमानत दी है।
सेशन कोर्ट ने गहना वशिष्ठ यह भी निर्देश दिया है कि वह अदालत की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ सकती। जब वह जेल में थी, तो उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कुछ महीने पहले उन्हें भी दौरा पड़ा था और उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 5 फरवरी, 2021 को मलाड के मड द्वीप पर छापा मारा था। इसके बाद एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस को पता चला कि एक गिरोह युवा लड़कियों को फिल्मों में रोल देने के बहाने लालच देता था।
एएनआई ने इसके बारे में ट्वीट भी किया था, ‘एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने एक वेबसाइट पर अश्लील वीडियो शूट करने और अपलोड करने के लिए गिरफ्तार किया है।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो गहना वशिष्ठ ‘लखनवी इश्क’ और ‘दाल में कुछ काला है’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। बॉलीवुड के अलावा गहना ने साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया है। वह 2012 में मिस एशिया बिकिनी कांटेस्ट जीतने के बाद सुर्खियों में आई थीं। गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है और वह एकता कपूर की ‘गंदी बात’ सहित कई फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा रही हैं।