खाली प्लाॅट मुसीबत, गंदगी, दुर्घटना, शरारती तत्वों का बन रहा अड्डा |

sadbhawnapaati
2 Min Read

 

 

बड़वाह नगर मे इंदौर-इच्छापुर रोड पर  शासकीय काॅलेज की स्वामित्व भूमि वाले प्लाट पर उगी झाड़ियाँ दे रहीं दुर्घटनाओं को न्यौता…काॅलेज प्रशासन सोया…
 
बड़वाह नगर मे इंदौर-इच्छापुर रोड नर्मदा मार्ग शनि मंदिर के सामने  शासकीय काॅलेज की स्वामित्व वाली भूमि का प्लाॅट मुसीबत बनता जा रहा है। क्योंकि प्लाॅट मे गदंगी का अम्बार लगा हुआ है| प्लाॅट पर उगी झाडियां रोड पर आ गई हैं जो दुर्घटनाओं को न्यौता दे रही है। झाडियां इतनी बड़ी हो गई है कि रोड पर आकर आवागमन और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। इंदौर इच्छापुर रोड पर दर्दनाक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं फिर भी कॉलेज प्रशासन गहरी नींद में सोया है| वहीँ एक ओर बड़वाह नगर मे सफाई को लेकर सब जगह हल्ला है| बड़वाह नगर को नंबर 1 बनाने की कियावद की जा रही तो वही शासकीय काॅलेज की भूमि के प्लाॅट पर गदंगी का अंबार लगा है| उगी झाडियां शरारती तत्वो का भी अड्डा बन चुकी है। वही उगी झाडियां दुर्घटनाओं को न्यौता दे रही है। काॅलेज प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही है जबकि काॅलेज प्रशासन  रोज झाडियों के पास से ही गुजरता है। वह तो अपनी ही धुन मे मगन है। क्यो नही काॅलेज प्रशासन खाली प्लाॅट की झाडियां कटवाकर, प्लाॅट पर गार्डन विकसित कर दे, जिससे बड़वाह नगर के सौदंर्यकरण मे वृद्धि होगी।
सुनील परिहार की रिपोर्ट 
Share This Article
155 Comments