Press "Enter" to skip to content

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस:CM की सुरक्षा से लेकर ड्राइवर तक का जिम्मा महिलाओं के पास |

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM शिवराज सिंह चौहान सोमवार 8 मार्च को सुबह 7 बजे नेहरू नगर चौराहे पर महिला सफाईकर्मियों के पास पहुंच गए। उनकी ड्यूटी में तैनात ड्राइवर, PSO महिलाएं थीं। नेहरू नगर चौराहे पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ झाड़ू लगाई और उनसे चाय पर चर्चा की। महिलाओं ने भी अपनी बातें उनके सामने रखीं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM ने सुरक्षा और गाड़ी चलाने में महिला की ड्यूटी लगाने पर कहा कि गाड़ी चलाने से लेकर OSD का काम करने तक,  [expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]   सुरक्षा से लेकर सभी चीजें बहनें करेंगी। यह इस बात का प्रतीक है कि सारी चीजें बहनें करती हैं और कर सकती हैं। कई बार जो पुरुष की अकड़ रहती है कि मैं श्रेष्ठ हूं। यह अकड़ बहनों को पीछे रखती हैं। उस अकड़ को निकालना है। बहनें सब कर सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा आज महिलाएं अंतरिक्ष तक जा रही हैं। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष हैं।

कोरोना काल में हालत बहुत बुरी थी
महिला सफाई कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने उनका उत्साहवर्धन किया। महिला सशक्तीकरण के पहलुओं पर बातचीत की और उनकी कठिनाइयों की जानकारी भी प्राप्त की। महिलाओं ने भी अपनी बातें और पीड़ा उनके सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने एक बात का जवाब देते हुए कहा कि कोरोना काल में हालत यह थी कि कोई आय नहीं थी। जैसे तैसे कर्जा लेकर घर चलाते हैं। मैंने कर्ज लेकर सरकार चलाई। तनख्वाह बांटने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने सुबह नेहरू नगर चौराहे पर चाय पर महिला स्वच्छता कर्मी शशि, प्रभा, सरोज, शकुन बाई, ललिता देवी और उषा बाई से बातचीत की।

ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मियों की दी बधाई
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह अपने निवास पर ड्यूटी पर तैनात महिला वाहन चालक, महिला पीएसओ,महिला एसडीएम और महिला सुरक्षा कर्मियों के साथ बातचीत की। उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। इसके बाद मुख्यमंत्री महिला सफाई कर्मियों के साथ चर्चा करने के लिए नेहरू नगर की तरफ से निकले।

पायलटिंग, सुरक्षा,प्रशासन और प्रचार ड्यूटी, सभी जगह महिला स्टाफ

CM की सुरक्षा में DSP बिट्टू शर्मा, TI योगिता सातनकर, रेनु मुराब, SI भावना शर्मा, निशा अहिरवार, कंचन राजपूत, रिचा त्रिपाठी मेघा गोहिया, मोनिका, रूपा मिश्रा ,अर्चना तिवारी, शैली थामस सोनम शर्मा गायत्री सिंह तैनात रहीं। सीएम का वाहन आर आई सुश्री इरशाद ने ड्राइव किया। महिला कांस्टेबल सपना और सीमा चंदावार के अलावा निवास पर सावित्री, बेबी चौरसिया,गीता दांगी और नगीना मालवीय ने ड्यूटी की। अन्य महिला पुलिस निरीक्षक में आकांक्षा शर्मा, अर्चना तिवारी पीएसओ मुख्यमंत्री के साथ ड्यूटी पर रहीं। वर्षा सिंह, अर्शिया सिद्दीकी, कल्पना गुर्जर और योगिता जैन SI भी ड्यूटी पर रहीं। आर्म्स गार्ड में महिला कांस्टेबल मीरा सिंह और सोनल पाराशर को जिम्मेदारी दी गई । जनसंपर्क टीम में सुनीता दुबे और बबीता मिश्रा कवरेज ड्यूटी की। CM के दौरे के समय ADM माया अवस्थी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उप सचिव वंदना मेहरा ने OSD की ड्यूटी की। [/expander_maker]

Spread the love
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »

9 Comments

  1. Kellyt June 29, 2024

    I thoroughly enjoyed this article. Its clear, concise, and thought-provoking. Anyone else have thoughts? Check out my profile for more interesting reads!

  2. โคเวย์ July 10, 2024

    … [Trackback]

    […] Find More on that Topic: sadbhawnapaati.com/अंतरराष्ट्रीय-महिला-दिवस/ […]

  3. XG CASINO September 11, 2024

    … [Trackback]

    […] Here you can find 92830 additional Information on that Topic: sadbhawnapaati.com/अंतरराष्ट्रीय-महिला-दिवस/ […]

  4. Science September 25, 2024

    … [Trackback]

    […] Here you can find 40554 more Information on that Topic: sadbhawnapaati.com/अंतरराष्ट्रीय-महिला-दिवस/ […]

  5. diet products December 27, 2024

    … [Trackback]

    […] Here you will find 52983 more Info to that Topic: sadbhawnapaati.com/अंतरराष्ट्रीय-महिला-दिवस/ […]

  6. free tokens December 28, 2024

    … [Trackback]

    […] Read More Info here on that Topic: sadbhawnapaati.com/अंतरराष्ट्रीय-महिला-दिवस/ […]

  7. chatrooms January 4, 2025

    … [Trackback]

    […] Read More to that Topic: sadbhawnapaati.com/अंतरराष्ट्रीय-महिला-दिवस/ […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *