अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ कन्नौद द्वारा नारी शक्ति का किया सम्मान*
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ कन्नौद द्वारा महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे कन्नौद तहसील की शासकीय सेवा में कार्यरत एवं समाजसेवी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, परमजीत सिंह ढिल्लों एवं बंटू गुर्जर थे। विशेष अतिथि तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद एवं जनपद सीईओ प्रभांशु कुमार सिंह थे।
कार्यक्रम में समाज महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान पर सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए और संघ के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की सराहना की इसी दौरान श्रीमती राजकुमारी कुण्डल ने राजनीति क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षिका वंदना एंथोनी ने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए ग्रामीण क्षेत्र में माता-पिता द्वारा बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित रखा जाता है उस पर अपने विचार रखें।
[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]
राजस्व निरीक्षक सोनल कुशराम ने वर्तमान समाज में किस प्रकार से महिलाओं बेटियों पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए जाने वाले कृत्य की निंदा करते हुए सरकार ने महिला सुरक्षा में कड़े कानून की मांग की। डॉक्टर ममता पांचाल एवं डॉ रीना अग्रवाल ने लॉकडाउन के दौरान किए गए स्वस्थ विभाग के काम में जो परेशानी आई उस पर विचार रखे। सभी लोगों से स्वस्थ कर्मियों को सहयोग करने की अपील की कार्यक्रम में स्वागत भाषण ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश परमार द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अतुल गुप्ता द्वारा किया गया एवं आभार संभागीय उपाध्यक्ष विनोद भूतड़ा द्वारा माना गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ कन्नौद के सदस्य संभागीय सह सचिव राकेश अजमेरा, प्रदीप जोशी, भरत शर्मा, चंचल भारतीय, विजय धारीवाल, राजेश परमार, आदित्य श्रोत्रिय, मांगीलाल मालवीय, राजकुमार मोदी, रुपेश यादव, राजेश उपाध्याय सहित पत्रकार मौजूद थे।
देवास से अरूण उईके की रिपोर्ट*
[/expander_maker]
Great read! The clarity and depth of your explanation are commendable. For further reading, here’s a useful resource: EXPLORE FURTHER. Let’s discuss!