Hit And Run Case : रफ़्तार का जूनून, नशे की जकड़ या सत्ता का नशा, दर्जनों गाड़ियों काे टक्कर मारी, कई जख्मी, Video हुआ वायरल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

भाजपा नेत्री फिरदौस पटेल के बेटे फैजान ने मंगलवार रात आजादनगर इलाके में अफरातफरी मचा दी। नशे में धुत होकर वह कार से निकला और अंधगति से कार दौड़ाते हुए दर्जनों गाड़ियों को टक्कर मारी। करीब आठ लोगों को चोट भी आई। इलाके के लोगों ने अपनी गाड़ियों से 10 किमी तक उसका पीछा किया, लेकिन वह देवास तरफ भाग निकला। देर रात तक पुलिस उसके पीछे लगी रही। पुलिस के मुताबिक घटनाक्रम रात करीब 11:15 बजे शुरू हुआ। फैजान ने पहले जमकर नशा किया और फिर कार (एमपी-09 सीई-6481) लेकर सड़क पर निकल पड़ा।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

वह आजादनगर मसजिद से निकला और मदीना नगर गेट से होते हुए रिंग रोड से देवास की ओर गया। इस दौरान जो सामने आया, उसे टक्कर मारता गया। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी शुरू की। लोगों ने भी 25 से ज्यादा गाड़ियों से पीछा करते हुए उसे रोकने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैजान ने रास्ता रोक रहे पुलिसकर्मियों को भी टक्कर मारी। कार आजादनगर के ही इशाक मो. पटेल के नाम से रजिस्टर्ड है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।