खुशखबरी : म. प्र. में मानसून ने दी दस्तक,समय से 7 दिन पहले पहुंचा,भारी बारिश की सम्भावना से ऑरेंज अलर्ट जारी.

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्यप्रदेश में मानसून ने अपने तय समय से पहले दस्तक दे दी है। भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश के बैतूल,छिंदवाड़ा,सिवनी,मंडला और बालाघाट में पहुंच गया है और अगले 4 से 5 दिन में मानसून के पूरे प्रदेश में सक्रिय होने की संभावना है।
 

मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सामान्य तौर पर प्रदेश में मानसून आने का अनुमान 17 जून को था लेकिन प्रदेश में मानसून ने करीब एक सप्ताह पहले दस्तक दे दी है।

प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग से मानसून ने अपनी दस्तक दी है और यह बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में सक्रिय हो गया है। वहीं अगले 4 से 5 दिन में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर सक्रिय हो जाएगा। मानसून के जल्दी आने का बड़ा कारण हाल में आए तूफान और बंगाल की खाड़ी लगातार कम दबाव के क्षेत्र का बना होना है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

मौसम विभाग ने मानसून के आने के साथ-साथ प्रदेश के जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों के साथ रीवा,सतना,बैतूल,हरदा,खंडवा और बुरहानपुर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भोपाल,उज्जैन,सागर,ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, होशंगाबाद, सीधी और सिंगरौली में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।