Health News – 100 से भी ज्यादा बीमारियों को ठीक करने की क्षमता रखता है ये फल, जानिए 5 बड़े फायदे !

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

जड़ी बूटियों की लिस्ट में शुमार नोनी एक ऐसा फल है, जिसकी पत्तियां, तना, फल और जूस सभी का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है. माना जाता है कि इस चमत्कारी फल में 100 से भी ज्यादा रोगों को ठीक करने की ताकत होती है और 150 से ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं. माना जाता है कि यदि इसका सेवन किया जाए तो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचाव हो सकता है. बाजार में नोनी का जूस आपको आसानी से मिल सकता है. जानिए प्राकृतिक औषधि का भंडार कहे जाने वाले इस फल के ढेरों फायदे.

1. आजकल कोरोना काल में इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय आजमाते हैं. ऐसे में नोनी का जूस आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. इसके नियमित सेवन से आपका इम्यून सिस्टम दुरुस्त रहता है. ऐसे में आपका शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार हो जाता है.

2. नोनी के जूस में एंटी ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं, ऐसे में ये उन लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद है, जो तेजी से अपना वजन घटाना चाहते हैं. मोटापा घटाने से तमाम रोग अपने आप भ नियंत्रित हो जाते हैं क्योंकि मोटापा तमाम बीमारियों की वजह माना जाता है.

3. नोनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, ऐसे में इसका जूस पीने से डायबिटीज नियंत्रित होती है, साथ ही सामान्य लोगों का डायबिटीज के रोग से बचाव होता है.

4. शोध बताते हैं कि नोनी में बीटा-ग्‍लूकेन्‍स और संयुग्मित लिनोलिक एसिड होता है जिसके कारण ये प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में सक्षम होता है. साथ ही ये कैंसर से बचाव भी करता है.

5. नोनी जूस इन्फर्टिलिटी की समस्या को दूर करने में भी काफी कारगर है. इसका सेवन करने से पुरुषों में नपुंसकता और स्त्र‍ियों में बांझपन की समस्या दूर हो सकती है. ये पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने और महिलाओं के पीरियड्स की समस्या को दूर करने के काम भी आता है.

साथ में इन बातों का भी रहे ध्यान.

1. किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे लोगों को नोनी का जूस नहीं पीना चाहिए.

2.अगर आप हाई बीपी की दवा लेते हैं तो आपको नोनी का जूस विशेषज्ञ की राय लेने के बाद ही लेना चाहिए.

3. जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने से शुगर लेवल कम होने का खतरा रहता है. इसलिए विशेषज्ञ द्वारा निर्देशित मात्रा में ही इसका सेवन करें.

4. किसी भी तरह के साइड इफेक्ट से बचने के लिए जरूरी है कि इसे लेने से पहले आप किसी आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से परामर्श कर लें.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।