MP News – Bus Accident – इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर स्टेयरिंग फेल होने से बड़ा  हादसा, 25 से ज्यादा यात्री घायल

sadbhawnapaati
1 Min Read

इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर ग्राम भोजाखेड़ी के पास शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे यात्रियों से भरी बस पलट गई। स्टेयरिंग फेल होने से घटना होने की बात सामने आई है। करीब 25 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है। शुक्रवार को राज ट्रेवल्स की बस खरगोन से खंडवा आ रही थी। इस दौरान भोजाखेड़ी के पास बस पलट कर सड़क से नीचे उतर गई। घटना की जानकारी लगते ही छैगांवमाखन थाना और देशगांव चौकी से पुलिस कर्मी घटनास्थल पहुंचे।
मौके पर पुलिस और ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र छैगांवमाखन भेजा है। एक-दो की हालत गंभीर है, बाकी को हल्की चोंटे आईं हैं। राज ट्रेवल्स की यह बस प्रतिदिन खंडवा से खरगोन चलती है। शुक्रवार को यह बस खरगोन से खंडवा आ रही थी। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।
Share This Article