MP Education News: जानिए शिक्षा से जुड़ी कुछ खास ख़बरें 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

1. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र बोर्ड पैटर्न पर बनाए जाने को लेकर एक दावा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे लेकर सीबीएसई ने खंडन और स्पष्टीकरण जारी किया है। सीबीएसई ने कहा कि ऐसी किसी भी जानकारी पर विश्वास नहीं करें, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है और बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
2. मध्य प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीरवार 9 सितंबर 2021 को सरकार के फैसले जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में 15 सितंबर 2021 से सभी शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय विश्वविद्यालय खुलने जा रहे हैं।   विश्वविद्यालयों में कक्षाओं का संचालन 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति में व कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा।
3. एनटीए जल्द ही जेईई मेन 2021 रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर कर सकता है। इसके बाद उम्मीदवार अपना जेईई मेन 2021 रिजल्ट अपना स्कोर कैटेगरी रैंक और ओवरऑल रैंक की जानकारी ले पाएंगे।
4. एनटीए) ने नीट 2021 एडमिट कार्ड के साथ-साथ उम्मीदवारों के लिए एक अंडरटेकिंग और परीक्षा के लिए निर्देश भी जारी किये हैं जिनका प्रिंट-आउट उम्मीदवार नीट एडमिट कार्ड 2021 के साथ ही करना होगा।
5. शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को देशभर के शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी कर दी है जिसमे आईआईएम इंदौर देश में छठे स्थान पर  आइआइटी इंदौर को 13वां स्थान मिला है| 
6. सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद इंदौर जिले के 3084 स्कूलों में से सिर्फ 60 और प्रदेश के 51 हजार 283 स्कूलों में से सिर्फ 1307 ने ही अभिभावकों से वसूली गई फीस की जानकारी शासन को दी है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।