UPSC सिविल सर्विसेज 2020 का रिजल्ट घोषित: बिहार के शुभम कुमार बने टॉपर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

UPSC सिविल सर्विसेज 2020 का रिजल्ट घोषित: बिहार के शुभम कुमार बने टॉपर

यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में 761 उम्मीदवार पास हुए हैं. शुभम कुमार ने टॉप किया है. वहीं, जागृति अवस्थी दूसरे और अंकिता जैन तीसरे स्थान पर रही हैं.
 

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी किया। शुभम ने आईआईटी मुंबई से पढ़ाई की है। वे कटिहार के कदवा प्रखंड के कुम्हरी गांव के रहने वाले हैं। इनके अलावा बिहार के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जमुई के चकाई निवासी प्रवीण को सातवीं रैंक मिली है।

आईआईटी कानपुर से पासआउट जमुई के प्रवीण 2018 में भारतीय रेल सेवा के लिए चुने गए थे। अभी वड़ोदरा में उनकी ट्रेनिंग चल रही है। प्रवीण के पिता सीताराम वर्णवाल दवा की दुकान चलाते हैं। प्रवीण ने जसीडीह के रामकृष्ण मिशन से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की है। मैट्रिक और इंटर सीबीएसई से करने के बाद आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की। सिविल सेवा में दूसरे प्रयास में सफलता मिली है।

इससे पहले वर्ष 2000 में ऑलोक झा टॉपर बने थे। वहीं, 1997 में गया के सुनील कुमार बरनवाल ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। 1987 में आमिर सुबहानी टॉप किये थे। जो अभी बिहार के विकास आयुक्त हैं। अभी तक बिहार के चार मेधावियों ने यूपीएससी में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वर्ष 2020 में जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था।

इस परीक्षा में कुल 761 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 545 पुरुष और 216 महिला अभ्यर्थी हैं। सिविल सर्विसेज परीक्षाओं का आयोजन प्रति वर्ष यूपीएससी तीन चरणों में करता है, जिनमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। इन परीक्षाओं के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित कई अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।