Sports News – चेन्नई सुपरकिंग्स फिर चैंपियन, चौथी बार जीता IPL का खिताब, KKR का सपना तोड़ा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News.   चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने आईपीएल 2021 का खिताब जीत लिया है. टीम ने फाइनल में केकेआर (KolKata Knight Riders) को 27 रन से हराया. सीएसके ने चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता और सभी एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में. यह बतौर कप्तान धोनी का 300वां मैच था. इसके साथ टीम ने 2012 के आईपीएल फाइनल में केकेआर से मिली हार का बदला भी ले लिया. सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में केकेआर की टीम 165 रन ही बना सकी. सीएसके के ओपनर बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी ने 86 रन की शानदार पारी खेली.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम को भाग्य का साथ मिला. दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर एमएस धोनी ने वेंकटेश अय्यर का आसान कैच छाेड़ा. वे उस समय शून्य पर खेल रहे थे. गेंदबाज जोस हेजलवुड थे और टीम का स्कोर 6 रन था. इसके बाद गिल और अय्यर (50) ने पहले विकेट के लिए 10.4 ओवर में 91 रन जोड़कर केकेआर को शानदार शुरुआत दिलाई. अय्यर ने 32 गेंद का सामना किया. 5 चौके और 3 छक्के लगाए. अय्यर ने सीजन का चौथा अर्धशतक भी लगाया.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।