Education News – CBSE Date Sheet 2022: 10वीं और 12वीं के ‘मेजर’ सब्जेक्ट की टर्म 1 परीक्षाओं के लिए आज जारी होगी डेटशीट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Education News.  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा वर्ष 2021-22 की सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के पहले चरण यानि टर्म 1 परीक्षाओं के लिए डेटशीट आज जारी की जाएगी। बोर्ड ने हाल ही में, 14 अक्टूबर 2021 को एक सर्कुलर जारी करते हुए घोषणा की कि दोनो ही कक्षाओं के लिए नवंबर-दिसंबर 2021 के दौरान आयोजित की जाने वाली टर्म 1 परीक्षाओं के लिए डेटशीट स्टूडेंट्स 18 अक्टूबर 2021 से डाउनलोड कर पाएंगे। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि वे सीबीएसई टर्म 1 डेटशीट 2022 को वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, cbse.nic.in पर एक्टिव किये जाने वाले लिंक से डाउनलोड कर पाएंगे।

सिर्फ मुख्य विषयों की परीक्षाओं के लिए जारी होगी डेटशीट

सीबीएसई द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार बोर्ड द्वारा कक्षा 12 में 114 विषय और 75 विषय संचालित किये जाते हैं। इन विषयों के लिए परीक्षाओं के लिए आवश्यक 40-45 दिनों की अवधि को करने के उद्देश्य से बोर्ड ने विषयों को ‘मेजर’ और ‘माइनर’ कटेगरी में विभाजित किया है। ‘मेजर’ सब्जेक्ट बोर्ड से सम्बद्ध सभी स्कूलों में ऑफर होते हैं और ‘माइनर’ सब्जेक्ट सिर्फ कुछ ही स्कूलों में पढ़ाये जाते हैं। ऐसे में बोर्ड सभी स्कूलों में संचालित ‘मेजर’ सब्जेक्ट के लिए डेटशीट जारी करने की घोषणा की है, जबकि ‘माइनर’ सब्जेक्ट के लिए बोर्ड द्वारा एक ही दिन, स्कूलों के समूह से चर्चा के बाद, आयोजित की जाएगी। वहीं, ‘मेजर’ सब्जेक्ट के लिए सीबीएसई टर्म 1 एग्जाम 2021-22 का आयोजन आज जारी होने वाली डेटशीट के अनुसार किया जाएगा।

‘पास’, ‘कंपार्टमेंट’ और ‘ईसेंशियल रीपिट’ का नहीं मिलेगा मौका

दूसरी तरफ, बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की टर्म 1 परीक्षाओं का आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। बोर्ड के सर्कुलर के अनुसार सीबीएसई इस परीक्षा में ‘पास’, ‘कंपार्टमेंट’ और ‘ईसेंशियल रीपिट’ कटेगरी में किसी भी छात्र या छात्रा का परीक्षाफल घोषित नहीं करेगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।