ब्लड में ऑक्सीजन के स्तर को सुधारने के लिए हीमोग्लोबिन बेहद जरूरी होता है। हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए आयरन से भरपूर आहार का सेवन करना काफी जरूरी होता है। यह एक मिनरल है, तो ब्लड में हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही आयरन युक्त चीजों का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे शरीर का तापमान भी नियंत्रित किया जा सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, हर व्यक्ति को पूरे दिन में कम से 1.8 मिग्रा आयरन का सेवन करना चाहिए। शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप कुछ बेहतर डाइट को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे जूस हैं, जिसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
1. हलीम ड्रिंक (haleem Juice)
शरीर में को पूरा करने के लिए आप हलीम ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। यह आरन के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन और फोलिक एसिड जैसे तत्वों से भरपूर होता है। हलीम ड्रिंक को तैयार करने के लिए एक बड़ा चम्मच हलीम के बीज लें। अब इसमें 2 बड़े चम्मच नींबू का रस और आधा गिलास पानी में मिक्स करें। इसके बाद इसे 2 घंटे के लिए छोड़ दें। करीब 2 घंटे बाद इस ड्रिंक का सेवन करें। इस ड्रिंक से सेवन से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। साथ ही इससे शारीरिक एनर्जी को भी बढ़ाया जा सकता है।
2. चुकुंदर का जूस (Beetroot Juice)
शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए भी पिया जा सकता है। इसमें मैंगनीज, फोलेट, आयरन, पोटेशियम, बीटेन और विटामिन -सी जैसे तत्व भरपूर रूप से मौजूद होते हैं। इस ड्रिंक का सेवन करने से लिवर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को शरीर से बाहर निकाला जा सकता है। चुकुंदर का जूस तैयार करने के लिए आप 2 मध्यम आकार का चुकुंदर काट लें। अब इसमें 1 खीरा और 1 इंच अदरक को पतले-पतले टुकड़ों में काटकर डालें और अच्छे से ग्राइंडर की मदद से ग्राइंड कर दें। अब इसमें नींबू का पीला छिलका मिक्स करे पिएं। इससे आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
3. पालक और पुदीने का जूस (spinach and Mint Juice)
पालक और पुदीने का जूस रोजाना पीने से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसे आप खाली पेट सुबह पी सकते हैं। यह जूस विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इस ड्रिंक को पीने से आपका वजन कम हो सकता है। पालक और पुदीने का जूस तैयार करने के लिए 2 कप कटे हुए पालक लें। अब इसमें 1 कप कटा हुआ पुदीना डालें। इसके बाद इसमें आधा कप पानी मिलाएं। इसके बाद इसे ग्राइंडर की मदद से अच्छे से पीस लें। अब इसे छलनी की मदद से छान लें। तैयार ड्रिंक में 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और जीरा पाउडर मिक्स करके पी जाएं। इससे आपके शरीर को काफी फायदा हो सकता है।
4. मिक्स वेज जूस (Mixed Veg Juice)
सब्जियों के मिश्रण से तैयार जूस का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से आयरन मिलता है। इसके अलावा आप इस जूस के सेवन से शरीर में विटामिन सी और फाइबर की कमी को भी पूरा कर सकते हैं। मिक्स वेज जूस तैयार करने के लिए 2 कप कटे हुए मोटे लें। अब इसमें 1 कप केल, एक चौथाई कप आंवला, 1 कप कटी हुई लौकी और एक बड़ा चम्मच शहद मिक्स करके अच्छे से पीस लें। इसके बाद इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर गिलास में सर्व करें।
5. ऑरेंज जूस (Orange Juice)
ऑरेंड जूस न सिर्फ आपके शरीर को भरपूर रूप से आयरन प्रदान करता है। बल्कि इसके सेवन से आप शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा कर सकते हैं। यह जूस इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार हो सकता है। ऑरेंज जूस को तैयार करने के लिए 2 से 3 संतरा लें। इससे जूसर की मदद से जूस निकाल लें। अब इसमें थोड़ा सा काला नमक और पुदीने की पत्तियां डालकर सर्व करें। रोजाना इस जूस का सेवन करने से आपको काफी फायदा हो सकता है।
आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप इन जूस का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि शरीर में किसी अन्य तरह की परेशानी न बढ़े।