आईपीएल 2022 में आरसीबी के कप्तान बनेंगे डेविड वार्नर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में आरसीबी डेविड वार्नर को ले सकती है इसके बाद कप्तान भी बना सकती है. ये बात पूर्व आस्ट्रेलियन क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने कही है.

 

दरअसल, आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन जल्द होने वाले हैं. ये ऑक्शन दिसंबर के अंत या जनवरी के शुरुआती हफ्ते में हो सकते हैं. सबकी नजरें इस बात पर हैं कि मेगा ऑक्शन में कौन सा खिलाड़ी रिटेन होता है कौन सा खिलाड़ी नीलामी में कितने करोड़ का बिकता है. सबसे बड़ा सवाल डेविड वार्नर को लेकर है.

डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे लेकिन पिछले आईपीएल यानी आईपीएल 2021 में खराब प्रदर्शन को लेकर उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया. इसके बाद अंतिम मैचों में वह प्लेइंग 11 का हिस्सा भी नहीं रहे. आईपीएल 2021 के अंत में ही उन्होंने संकेत दिए थे कि वह अगले आईपीएल में रिटेन होने की बजाय मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनना पसंद करेंगे. वहीं, दूसरी ओर आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली यह साफ कर चुके हैं कि वह आरसीबी की कप्तानी छोड़ रहे हैं, ऐसे में आरसीबी को नये कप्तान की जरूरत होगी.

अब ब्रेड हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि आरसीबी के नये कप्तान डेविड वॉर्नर हो सकते हैं. ये टीम उनके लिए सबसे सूटेबल है आरसीबी को भी नया कप्तान चाहिए. अब हॉग का यह अनुमान कितना सही होगा ये वर्ल्ड कप में ही पता चलेगा.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।