Indore News – वीडियो का शौक बना जानलेवा, ऐसी गलती न करें बच्चे 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नाबालिग गर्दन में रस्सी बांध बना रहा था वीडियो, फांसी लगने से मौत

Indore News. इंदौर की लहिया कॉलोनी के रहने वाले 16 वर्षीय बच्चे ने खेल खेल में अपनी जान गवां दी। दरअसल सोमवार को आदित्य पुत्र देवीलाल नायक अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर फांसी का फंदा बनाकर उसमें अपनी गर्दन फंसाकर वीडियो बना रहा था।
फंदे के लिए उसने टावेल को रस्सी से बांध रखा था। गर्दन को फंदे में फंसाया ही था कि अचानक उसका स्टूल से पैर फिसल गया और फांसी लग गई। स्टूल पर पैर रखने की कोशिश की लेकिन वह दूर फिसल गया। नाबालिग को तड़पता देख वीडियो बना रहे बच्चे घबरा गए और वे उसका मोबाइल वहां रखकर भाग गए।
तभी उसका छोटा भाई राजवीर कोचिंग से आया तो वह चिल्लाया। चिल्लाते हुए उसने पड़ोस में आवाज लगाई। पड़ोसियों ने उसे नीचे उतारा, उसकी सांसें चल रहीं थी तो उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
माता पिता शादी में गए थे
आदित्य के माता पिता रतलाम के गांव ढोढर में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। आदित्य के मौत की खबर सुनते ही वह शाम को वापस आए।
पिता का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ घर में वीडियो बना रहा था जिसके चलते उसकी जान चली गई है। वह पहले भी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मौज मस्ती के लिए वीडियो बनाकर अपलोड करता रहता था।
लेकिन यह नहीं पता था यह शौक एक दिन उसकी जान ले लेगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।