Indore News – विदेशों में व्यापार करने के लिए युवा उद्यमियों को प्रशिक्षण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बिजनेस एक्सपर्ट बन चाइना की अकड़ तोड़ सकते हैं युवा

इंदौर. इंदौर सहित सारे देश को हर मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्यमी युवक-युवतियों को इम्पोर्ट- एक्सपोर्ट एक्सपर्ट बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को जानकारी दी जा रही है कि हम किस तरह बिजनेस अथवा उद्योग के जरिये ज्यादा से ज्यादा आयात-निर्यात करके हर मामले में न सिर्फ आत्मनिर्भर बन सकते है बल्कि चाइना की अकड़ भी तोड़ सकते हैं।
मालवा चेम्बर आफ कॉमर्स और एआईएमपी के संयुक्त तत्वाधान में उद्योग भवन पोलो ग्राउंड के सभागृह में दो दिवसीय एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बिजनेस मैनेजमेंट एवं डॉक्यूमेंटेशन की कार्यशाला में विदेशों में व्यापार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। किसी भी देश में एक्सपोर्ट कैसे किया जाए, इसमें क्या-क्या डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी? कस्टम क्लीयरेंस कैसे होगा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने उत्पादों के लिए ग्राहकों की खोज कैसे करें सहित अन्य जरूरी विषयों पर आमंत्रित वक्ताओं ने दो दिन तक प्रशिक्षण दिया।
इंदौर के निर्यातक व प्रसिध्द उद्योगपति जश इंजीनियरिंग लिमि. के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रतीक पटेल ने सहभागियों को अपने औद्योगिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक्सपोर्ट कैसे किया जाए, मार्केट सर्वे कैसे हो, एक्सपोर्ट क्यों करना चाहिए, उत्पाद की क्वालिटी कैसी हो, अपना प्रेजेंटेशन कैसे हो, अपने उत्पादन स्थल का वातावरण व स्ट्रक्चर कैसे निर्मित हो तथा एक्सपोर्ट करना है तो पहले 5 साल का रोडमेप किस तरह से तैयार करें जैसे विषयों पर जानकारी दी। मालवा चेम्बर के अध्यक्ष अजीत सिंह नारंग जी ने कहा कि अपने देश से अधिक से अधिक नियांत कर पड़ोसी देश चाइना की अकड़ को तोड़ें और भारत को आत्मनिर्भर बनाये। इस अवसर पर अक्षत वाहेती एवं चाटेंड एकाउंटेंट गौरव अग्रवाल ने 30 से अधिक सहभागियों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार की व्यवस्थाओं व निर्यात करने के लिए आवश्यक जानकारी देकर प्रशिक्षित किया। दो दिन का प्रशिक्षण सत्र निर्यात क्षेत्र के विशेषज्ञ राकेश अग्रवाल द्वारा दिया गया। इसमें एक्सपोर्ट मैनेजमेंट व डाक्यूमेंटेशन पर सहभागियों को विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।