MP PSC News – 283 पदों पर भर्ती के लिए एमपीपीएससी पीसीएस का नोटिफिकेशन जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएसी) ने राज्य सिविल सेवा ( पीसीएस ) और राज्य वन सेवा परीक्षा के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। राज्य सिविल सेवा  में इस बार 283 पदों पर भर्तियां निकाली गी हैं। राज्य सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा- 2021 की तिथि 24 अप्रैल 2022 मुकर्रर की गई है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक आवेदक mppsc.nic.in , mponline.gov.in और mppsc.com पर जाकर 10 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 09 फरवरी है।

राज्य सेवा परीक्षा 2021 और राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के लिए संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदक आवेदन पत्र में सावधानी से इनका चयन करें।

राज्य सिविल सेवा भर्ती के लिए योग्यता
किसी भी विषय से ग्रेजुएट युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

21 वर्ष 40 वर्ष । आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी।
राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक सभी आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।

चयन
सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 10 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 9 फरवरी 2022
फॉर्म में करेक्शन – 15 जनवरी से 11 फरवरी ।
प्रारंभिक परीक्षा – 24 अप्रैल 2022
एडमिट कार्ड – 15 अप्रैल 2022

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।