Bollywood News – दीपिका पादुकोण की ‘गहराइयां’ की रिलीज आगे बढ़ी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ का फैंस को काफी समय से इंतजार है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज की जा रही है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री इंतज़ार है।

खबर है कि, दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ अब 11 फरवरी को रिलीज की जाएगी। पहले ये फिल्म ‘गहराइयां’ इसी महीने की 25 तारीख को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब तारीख बदल दी गई है। वहीं हालही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसको देखकर लगा था कि फिल्म एक प्रेम कहानी पर बनी है। दीपिका पादुकोण ने ‘गहराइयां’ का टीजर शेयर करते हुए लिखा था कि, मेरे दिल का एक टुकड़ा..।

फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर लीड रोल में नजर आएंगे और फिल्म को शकुन बत्रा ने डायरेक्ट किया है। वहीं प्राइम वीडियो की तरफ से दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर फिल्म ‘गहराइयां’ के 6 नए पोस्टर रिलीज किए गए हैं लेकिन अब प्राइम वीडियो पर 240 देशों में फिल्म ‘गहराइयां’ का डिजिटल प्रीमियर होगा। इसी को लेकर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इन पोस्टर्स को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि, ‘आप सभी के सब्र और भरपूर प्यार के लिए इस खास दिन पर आप सभी के लिए एक खास तोहफा है।

बता दें, दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी नजर आई। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने कैमिया किया था लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। वहीं अब देखना है फिल्म ‘गहराइयां’ लोगों को कितना पसंद आती है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।