Health News – इंदौर में मिशन 15-18 के तहत चौथे दिन 14 हजार से अधिक बच्चों ने हुआ टीकाकरण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Health News. इंदौर जिले में 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत चौथे दिन गुरुवार को 14 हजार 96 बच्चों को टीकाकृत किया गया।  जिले में अभी तक कुल 1 लाख 40 हजार से अधिक बच्चों को कोविड के टीके लगाए जा चुके हैं। जिले में निर्धारित लक्ष्य की लगभग 72 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर ली गई है। जिले में एक लाख 94 हजार 307 बच्चों को टीकाकृत करने का लक्ष्य है।

बता दें कि अभियान के पहले दिन तीन जनवरी को कुल 53 हजार 78 बच्चों को टीके लगाये गये थे। दूसरे दिन 4 जनवरी को 47 हजार 554 बच्चों को टीके लगाए गए, तीसरे दिन 25 हजार 460 बच्चों को टीकाकृत किया गया। चौथे दिन गुरुवार को 14 हजार 96 बच्चों को टीके लगाये गये। इस तरह अभियान के चार दिनों में अभी तक 1 लाख 40 हजार 188 बच्चों को टीके लगाए जा चुके हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।