Crime News Indore – 3 चोरों को चंदन नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

टोस बनाने के कारखाने से टोस बर्नर की,की थी चोरी 

रईस पिता अब्दुल रहीम निवासी ई सेक्टर चंदन नगर द्वारा थाना चंदन नगर पर रिपोर्ट किया कि गोंदीवाले कुआं के पास चंदन नगर में टोस बनाने का कारखाना चलाता हूं मेरे कारखाने से कोई अज्ञात व्यक्ति मेरा टोस बनाने का बर्नर चुरा ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना चंदन नगर पर अपराध धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान चंदन नगर पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किए गए जिसमें दिखे हुलिए के व्यक्तियों की तलाश की गई तभी मुखबिर द्वारा थाना चंदन नगर पर सूचना मिली कि तीन व्यक्ति नूरानी नगर चौराहे पर टोस बनाने का बर्नर लेकर बेचने की फिराक में खड़े हैं मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर चंदन नगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर घेराबंदी कर उक्त तीन व्यक्तियों को पकड़ा जिनसे मिले टोस बर्नर के बारे में पूछताछ करते कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तीनों व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछते उन्होंने अपना नाम इमरान, शाकिर,इरफान होना बताया। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त टोस बनाने का बर्नर चोरी करना कबूल किया गया तत्पश्चात आरोपियों को उक्त अपराध में विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से उक्त चोरी हुआ बर्नर विधिवत जब्त किया गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।