डीएवीवी : गवर्नर मंगूभाई पटेल से नहीं मिला डिग्री लेने का मौका, स्टूडेंट्स ने जमकर काटा हंगामा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के दीक्षांत समारोह की गरिमा को बुधवार को उस वक्त ठेस पहुंची, जब समयाभाव के कारण राज्यपाल और कुलाधिपति मंगूभाई पटेल के हाथों उपाधि और स्वर्ण पदक लेने से वंचित स्टूडेंट्स ने हंगामा किया।
चश्मदीदों ने बताया कि हंगामे के बाद राज्यपाल ने अपने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए दीक्षांत समारोह को अधिक वक्त दिया और सभी पात्र विद्यार्थियों को उपाधि व पदक प्रदान किए। दीक्षांत समारोह में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे।

यादव ने समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, ‘राज्यपाल के कार्यक्रमों में समय की एक सीमा होती है। डीएवीवी के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा थी।

‘ उन्होंने कहा कि जब उन्होंने राज्यपाल से निवेदन किया, तो वह उदारता दिखाते हुए सभी विद्यार्थियों को उपाधि और पदक प्रदान के लिए कार्यक्रम में तय समय से अधिक रुकने को राजी हो गए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग आने वाले दीक्षांत समारोहों में अपने समय प्रबंधन में सुधार करेगा।

कार्यक्रम पर यह बोले विश्वविद्यालय के अधिकारी

डीएवीवी के एक अधिकारी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 148 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जानी थी, जबकि स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में अव्वल रहे 113 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाने थे।

अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के मद्देनजर डीएवीवी के दीक्षांत समारोह के लिए 90 मिनट का वक्त दिया था और इसे देखते हुए तय किया गया कि उनके हाथों 50-50 पीएचडी शोधार्थियों और मेधावी विद्यार्थियों को क्रमश: उपाधि व स्वर्ण पदक प्रदान कराए जाएंगे।

अधिकारी ने कहा, ‘बाकी विद्यार्थियों को कुलपति के हाथों उपाधि और स्वर्ण पदक दिए जाने थे।’

चश्मदीदों ने बताई आंखों देखी

चश्मदीदों ने बताया कि राज्यपाल के हाथों उपाधि हासिल करने का अवसर नहीं मिलने पर पीएचडी की एक महिला शोधार्थी रो पड़ी। हंगामे के दौरान शोधार्थी ने बताया कि वह राज्यपाल के हाथों उपाधि लेने के लिए मुंबई से इंदौर आई थी, लेकिन मंच पर बुलाने के लिए उसका नाम ही नहीं पुकारा गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।