मरीमाता से इमली बाजार राजवाड़ा सड़क भी चौड़ी होगी, ढाई सौ मकानों पर चलेंगे हथोड़े

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। शहर में सुव्यवस्थित यातायात के लिए सड़कें चौड़ी करने का सिलसिला अब नहीं रूकेगा। रामबाग पुल से लेकर जिंसी गोल मंदिर के आगे तक ढाई सौ मकानों को पीछे हटाने की कार्रवाई होगी। आज सड़क पर लाल मार्किंग कर दिया गया है।
बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री चौराहे तक का सड़क 60 फुट चौड़ी करने का काम साठ प्रतिशत पूरा हो चुका है। 40 फीसदी बचा हुआ हिस्सा भी इसी महीने में पूरा हो जाने की कोशिश की जा रही है। महात्मा गांधी मार्ग का काम पूरा होते ही सुभाष मार्ग को सौ फुट चौड़ा करने में 245 मकानों के आगे के हिस्से तोड़ना पड़ेंगे। कुछ मकान पूरी तरह टूटेंगे उन्हें दूसरी जगह व्यवस्थापन दिया जाएगा। ऐसे लोग सड़क को कम चौड़ी करके घर बचाने की मांग कर रहे हैं। कई मकान मालिक ऐसे हैं जिन्होंने सड़क पर आगे बढ़ाकर कब्जे कर रखे हैं। बरसों बरस ये कब्जे धकते रहे लेकिन अब इन्हें हटना ही होगा। कई समझदार मकान मालिकों ने अपने मकान पीछे हटाने का काम शुरू भी कर दिया है। बड़वाली चौकी के पास शास्त्री नगर कालोनी से लगे मकान पीछे हटाकर बनाए जा रहे हैं। कुछ लोगों ने भांप लिया था कि सड़क चौड़ी होनी है उन्होंने पहले से ही पीछे हटकर मकान बना लिए हैं।
सुभाष मार्ग के बाद मरीमाता चौराहे से इमली बाजार होकर राजवाड़ा तक की सड़क चौड़ी करने का काम हाथ में लिया जाएगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।