Press "Enter" to skip to content

नाथ मंदिर पर आज से 10 अप्रैल तक श्रीराम नवमी महोत्सव में अनेक आयोजन होंगे 

इन्दौर। साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर संस्थान पर 2 से 10 अप्रैल तक रामनवमी महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन दोपहर में शहर की प्रमुख महिला भजन मंडलियों की प्रस्तुतियां तो होगी ही, गायन, कीर्तन, प्रवचन एवं सुंदरकांड पाठ सहित विभिन्न आयोजन होंगे।
संस्थान के सचिव संजय नामजोशी ने बताया कि रविवार 3 अप्रैल को रात 9 बजे नाशिक की सुश्री मृदुला कुलकर्णी का गायन कार्यक्रम ‘नाट्य भक्ति रंग’ होगा। 7 से 9 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं 5.30 से 7.30 बजे तक चिन्मय मिशन इन्दौर के स्वामी प्रबुद्धानंद सरस्वती द्वारा रामचरित मानस पर आधारित प्रवचन होंगे। 8 अप्रैल को रात 9 बजे से संजय तराणेकर एवं सौ. शुभदा मराठे की ओर से ‘राम उसी ने पाया’ कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। 9 अप्रैलको रात साढ़े 8 बजे से पं. सुधीर व्यास द्वारा सुंदरकांड की संगीतमय प्रस्तुति होगी। 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे से विवेक बंसोड़ द्वारा राम जन्म पर कीर्तन की प्रस्तुति के बीच राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा, सायं 5.30 बजे से स्वर सुगंध कार्यक्रम के तहत मुंबई की श्रीमती माधवी शिध्ये द्वारा भक्ति गीत एवं भाव गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी दिन सायं 7.30 बजे महाआरती के साथ 9 दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।
Spread the love
More from Religion newsMore posts in Religion news »