इन्दौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा – Indore Bazar Bhav

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन्दौर । आयातित मालों में आयी तेजी के मद्देनजर आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में तेजी रही। तिलहनों में सरसो व रायडा टिकाव पर रहा। दलहनों में चना 4900-5000 रू. क्व‍िंटल पर मजबूत रहा। किराना जिंसों में शक्कर बाजार उछाल पर रहे।

किराना :- शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में व्यापार की मात्रा अच्छी रही। आने वाले दिनों में अखातीज की जोरदार ग्राहकी रहने की आशा है। शक्कर में मई माह का कोटा 22.50 लाख टन जारी किया गया। लग्नसरा की मॉंग अच्छी रहने से बाजार में तेजी की स्थ‍िति‍ रही। शक्कर में बाजार सप्ताह के दौरान 25-50 रू. प्रति क्व‍िंटल की तेजी आयी और शक्कर बाजार 3650-3675 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। खोपरा गोला पूछपरख रहने से 205-225 रू. प्रति किलो पर बना रहा। सौफ व जीरे में उपभोक्ता मॉंग अच्छी रहने से बाजार मजबूती के देखे गये। जीरा राजस्थान 238-245 रू. प्रति किलो पर बना रहा। सूखे मेवों में पूछपरख रहने से बादाम 660-690 रू. प्रति किलो पर मजबूत बनी रही। नारियलों में लेवाली कमजोर रहने से बाजार मंदी के देखे गये। नारियलों में 120 भरती मालों में बाजार 1350-1400 रू. प्रति थैले पर आ गये। अन्य किराना जिंसों में बाजार बने रहे।
तेल तिलहन :- आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में व्यापार की मात्रा अच्छी रही। आयातित मालों में आयी तेजी का असर देशी मालों पर भी पड़ा। सींगदाना तेल इन्दौर लाइन पर 1640-1660 रू. प्रति 10 किलो से बढ़कर 1690-1700 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। सोया व कपास्या तेलों में 25-50 रू. प्रति 10 किलो से उछल गये। सोया तेल रिफाइंड मालों में 1600-1625 रू. प्रति 10 किलो से बढ़कर 1650 रू. प्रति 10 किलो तक आ गये। कपास्या तेलों में बाजार 1620-1630 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। तिलहनों में सरसो 6600-6700 रू. प्रति क्व‍िंटल पर मजबूत देखे गये। रायड़े में भी तेजी देखी गयी।
दाल दलहन :- समीक्षा सप्ताह के दौरान दाल दलहनों में कामकाज की मात्रा कम ही रही। चना सामान्य कारोबार के बीच 4900-5000 रू. क्व‍िंटल पर मजबूत बने रहे। तुअर में पूछपरख रहने से बाजार 5500-6100 रू. प्रति क्व‍िंटल पर बने रहे। उड़द में लेवाली रहने से बाजार 7000-7100 रू. क्व‍िंटल पर टिके रहे। मूंग में नये मालों की आवकों से बाजार 6600-7100 रू. क्व‍िंटल पर बने रहे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।