आम की गुठलियों के है ये खास फायदे : कोलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक से बचा सकती है गुठली, जानें कैसे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

गर्मियां आ गई हैं और आ गया है आम का मौसम। बाजार में कच्चे-पके आम सज चुके हैं। अलग-अलग प्रकार के आम मार्केट में आ चुके हैं, और लोग जमकर आम खरीद और खा रहे हैं।
आम के कई फायदे हैं ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन आम की गुठलियां भी बहुत काम की हैं, जानिए कैसे आप आम की गुठलियों का इस्तेमाल करके तमाम बीमारियां दूर कर सकते हैं।

आम की गुठलियों से बनाए चूर्ण कोलेस्ट्रॉल, डायरिया और दिल से जुड़ी बीमारियां से लड़ने में सक्षम है। आम के गूदे में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, इसके साथ ही इसमें विटामिन ए, सी होते हैं।

इसमें आयरन, स्टार्च, फैट और प्रोटीन भी होते हैं। गर्मियों में आप आम की गुठली का पाउडर पानी में मिलाकर अगर स्नान करते हैं तो आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है साथ ही लू भी लगने से आप खुद को बचा सकते हैं।

बालों के लिये फायदेमंद है आम की गुठलियां

आम की गुठलियों से तेल बनाकर अगर आप बालों में लगाते हैं तो बाल झड़ना बंद हो जाता है। इसकी गुठलियों से बने पाउडर को बाल में लगाने से बाल सफेद होना कम हो जाते हैं, साथ ही बालों की चमक भी बढ़ती है, ये पेस्ट डैंड्रफ खत्म करने में भी कारगर है।

आम की गुठलियों में फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और सोडियम भी होता है। इसलिए ये कई बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करती है।

गुठलियों से कंट्रोल होता है हाई ब्लड प्रेशर

आम की गुठलियों से ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप हर रोज एक ग्राम गुठलियों का पाउडर खाते हैं तो हृदय रोग से खुद को बचा सकते हैं। नियमित रूप से अगर आप इसका सेवन करते हैं तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।

स्कर्वी रोग में कारगर है आम की गुठली

स्कर्वी रोगियों को आम की गुठली के पाउडर में दो भाग गुड़ में मिलाकर चूना के साथ खाने से स्कर्वी रोग ठीक हो जाता है।

डायरिया में बड़े काम का है आम की गुठलियों का पाउडर

डायरिया में गुठली का पाउडर बेहद फायदेमंद है, इसके लिए आम की गुठली को सुखाकर इसे दरदरा पीस लें, एक ग्लास पानी में 1 ग्राम आम की गुठली का पाउडर मिला लें। थोड़ा सा शहद डालें, और पी लें। आपका डायरिया ठीक हो जाएगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।