बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर पंजीयन प्रक्रिया पूरी, तकरीबन छह हजार से ज्‍यादा लोगों ने कराया पंजीयन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल में बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर पंजीयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 30 जून से 11 अगस्त तक चलने वाली यात्रा को लेकर अब तक अलग-अलग बैंक व आनलाइन माध्यम से साढ़े छह हजार पंजीयन हो चुके हैं।
पंजीयन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दो साल बाद हो रही अमरनाथ यात्रा को लेकर लोग उत्साहित हैं। कोरोना से पहले जितने यात्री इसमें रुचि दिखाते थे, इस बार उत्साह उससे कहीं ज्यादा है।
 पिछले दो वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण यात्रा रद हो गई थी। दो साल से शहरवासी अमरनाथ की यात्रा नहीं कर पाए थे, इसलिए इस बार दोगुना उत्साह देखने को मिल रहा है।

कोरोना से पहले हर साल अमरनाथ यात्रा पर आठ हजार यात्री जाते थे, लेकिन इस बार 15 हजार यात्री शहर से जाएंगे।

मंडल अमरनाथ श्राइन बोर्ड से मांग करता आ रहा था की अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीयन का कोटा बढ़ाया जाए।
मंडल की इस मांग को मानते हुए श्राइन बोर्ड द्वारा इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए आनलाइन पंजीयन का कोटा 12 गुना बढ़ाया गया था। इस पर भी ओम शिव सेवा शक्‍ति मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्राइन बोर्ड के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया।
श्राइन बोर्ड ने दुर्घटना बीमा तीन से बढ़ा कर पांच लाख रुपये प्रति यात्री कर दिया है। इस पर तीर्थ यात्रियों ने खुशी जताई है। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि मंडल द्वारा श्राइन बोर्ड को पत्र लिखकर मांग की गई थी कि अमरनाथ यात्रियों की दुर्घटना बीमा राशि को बढ़ाया जाए, जो कि वर्ष 2019 में तीन लाख रुपये थी।
श्राइन बोर्ड ने मंडल की इस मांग को मानते हुए दुर्घटना बीमा राशि को तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।