नगरीय निकायों और पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read
इन्दौर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार और तय कार्यक्रम के अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कल 10 मई को किया गया।
संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतुल सिन्हा ने बताया कि नगर पालिकाओं/पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु जारी कार्यक्रम के अनुक्रम में अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का प्रकाशन गत 10 मई को किया गया है।
यह अंतिम प्रकाशन नगर पालिका निगम इन्दौर के समस्त 85 वार्डों, जिले की 8 नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड एवं 4 जनपद पंचायतों के समस्त ग्राम पंचायतों में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में एवं अन्य विहित स्थानों पर किया गया। साथ ही निर्देशों के परिपालन में प्रकाशन की सूचना निर्धारित परिशिष्ट में राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड भी किया गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।