राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भोपाल के हजारों कार्यकर्ता करेंगे स्वागत :  सुमित पचौरी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

जिलाध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय में मध्य विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का 1 जून को पहली बार भोपाल आगमन हो रहा है। उनके भव्य स्वागत के लिए सोमवार को भोपाल जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में लगातार बैठकें आयोजित की जा रही है।
श्री पचौरी सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ मध्य विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए।
बैठक में सुमित पचौरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चार राज्यों के चुनावों में मिली सफलता के बाद पहली बार मध्यप्रदेश आ रहे है। प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए उत्साहित हैं और तैयारियों में जुटे हैं।
मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है कि विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन भोपाल में होने जा रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश के उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, पूर्व सांसद आलोक संजर, विकास विरानी, हीरेंद्र बहादुर सिंह, जिला महामंत्री रविंद्र यती, किशन सूर्यवंशी, जगदीश यादव, सुनील पांडे, सुरजीत सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष मुकुल लोखंडे, राजेंद्र सिंह, आशीष ठाकुर उत्कर्ष नायक, राजेंद्र गुप्ता, अश्वनी राय, राजकुमार विश्वकर्मा, मध्य विधानसभा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता जिले के पदाधिकारी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी एवं मंडल, बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद जी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर, भगवानदास सबनानी, राहुल कोठारी ने सोमवार को स्टेट हैंगर, मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, लाल परेड ग्राउंड पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने उस रास्ते का निरीक्षण भी किया, जिससे होकर श्री नड्डा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।