इन्दौर। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा करो योग रहो निरोग के उद्देश्य को लेकर 5 दिवसीय नि: शुल्क योग प्राणायाम शिविर का आयोजन बुधवार 1 से 5 जून तक दुधिया रोड़ स्थित परम विहार गार्डन में आयोजित किया जाएगा।
इस नि: शुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में गायत्री परिवार से जुड़े परिवारों के साथ-साथ शहर के अन्य लोग भी शिविर में भाग ले सकेंगे।
पांच दिवसीय इस प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में प्रतिदिन अलग-अलग योगाचार्य द्वारा ध्यान, साधना, योग के साथ-साथ प्राकृतिक चिकित्सा से बीमारियों को दूर करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के सिद्धार्थ सराठे ने बताया कि दुधिया रोड़ स्थित परम विहार गार्डन में आयोजित होने वाले इस 5 दिवसीय योग प्राणायाम शिविर में शामिल होने के लिए कई परिवारों के सदस्य अपना पंजीयन करवा चुके हैं।
5 दिवसीय योग शिविर का आयोजन बुधवार 1 से 5 जून तक आयोजित किया जाएगा। पांच दिवसीय शिविर प्रतिदिन सुबह 5.15 से 7.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जिसमें प्रज्ञा योग धाम नंदग्राम के योगाचार्या जितेंद्र शुक्ला योग के माध्यम से बीमारियों को दूर करने के उपचार साधकों को बताएंगे।
इसी के साथ ही इस शिविर में मधूमेह, मोटापा, कब्ज, गैस, एसिडिटी, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, अस्थमा, जोड़ों का दर्द, सर्वाइकल, अनिंद्रा तनाव जैसी बीमारियों का स्थाई उपचार का मरीजों का बताया जाएगा।
पांच दिवसीय शिविर में यह रहेगा प्रशिक्षण
अखिल विश्व गायत्री परिवार के सिद्धार्थ सराठे ने बताया कि करो योग-रहो निरोग के उद्देश्य को लेकर आयोजित इस शिविर में सुबह से शाम तक अलग-अलग योगाचार्यों और प्राकृतिक चिकित्सक विशेषज्ञों द्वारा साधकों एवं मरीजों को अलग-अलग बीमारियों का नि: शुल्क प्रशिक्षण एवं उपचार भी इस शिविर में बताया जाएगा।
पांच दिनों तक चलने वाले इस प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में सूर्यवाष्प चिकित्सा, जल चिकित्सा, योग चिकित्सा, विपसना ध्यान, नस्युपरन चिकित्स, मिट्टी चिकित्सा, गरमपाद स्नान, संगीत चिकित्सा, कल्प चिकित्सा, शंक प्रक्षालन, तलनेती, नृत्य चिकित्सा, अग्निहोत्र चिकित्सा, स्थिमवाथ, वमन (कुंजल), आध्यात्मिक चिकित्सा, आहार चिकित्सा, सुजोक चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक चिकित्सा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ 5 जून को
अखिल विश्व गायत्री परिवार के सिद्धार्थ सराठे ने बताया कि योग प्राणायाम शिविर के समापन अवसर एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दुधिया रोड़ स्थित परम विहार गार्डन में रविवार 5 जून को सुबह 8 से 11 बजे पंचकुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें गायत्री परिवारजन हवन कुंड में आहुतियां देंगे।

