नाबालिग बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, माँ बाप में हो रहे झगड़े से था क्षुब्ध

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर. पति पत्नी में विवाद हो रहा था, मां से विवाद कर रहे पिता को नाबालिग बेटे ने धारदार वस्तु से हमला घायल कर दिया। उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। पुलिस ने बेटे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वह फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

आजाद नगर थाना पुलिस के मुताबिक घटना 10 जून की है। मृतक विजय उम्र 40 साल निवासी शांति नगर है। वह मजदूरी करता था विजय पत्नी से मारपीट कर रहा था  इस पर नाबालिग बेटा बीच बचाव करने आया तो पिता ने उसे थप्पड़ मार दिया गुस्से में नाबालिग बेटे ने किसी धारदार चीज से विजय पर वार किया।

पेट में घाव होने से विजय गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां टांके लगाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई 11 जून को विजय की तबीयत बिगड़ी तो वह फिर से अस्पताल गया उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नाबालिग बेटे पर धारा 302 में केस दर्ज किया है वह फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।