कोलेस्ट्रॉल, बीपी, मोटापा कम करने के लिए मखाने का करें सेवन, हृदय रोगियों के लिए भी है फायदेमंद  

sadbhawnapaati
4 Min Read

Health News. कोलेस्ट्रॉल शरीर में पाया जाने वाला एक वसायुक्त तत्व होता है. इसका उत्पादन लिवर करता है। कोलेस्ट्रॉल शरीर की कोशिकाओं की दीवारों, नर्वस सिस्टम की सुरक्षा और हार्मोंस का निर्माण करने का कार्य करता है.

हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। इसमें एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल होता है. गुड कोलेस्ट्रॉल पतला होता है। वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल गाढ़ा और चिपचिपा होता है. शरीर में इसकी मात्रा अधिक होने पर यह ब्लड वेसेल्स और आर्टरी की दीवारों पर जम जाता है। इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन में बाधा आती है। साथ ही शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को भी बढ़ाता है। इसलिए इसे शरीर में कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने के लिए अच्छी जीवनशैली और डाइट लेना बहुत जरूरी है। आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं कि मखाना बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कैसे कम करने में मदद कर सकता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे मखाना

मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। मखाना खाने से । क्योंकि मखाने में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है। साथ ही मखाना में सोडियम और सैचुरेटेड फैट भी कम होता है, इसलिए इसे हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी माना जाता है।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

मखाने में मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें सोडियम और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसलिए मखाने को दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है।

वजन कम करे

मोटापा या अधिक वजन हृदय रोग का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आपका वजन भी अधिक है, तो आप मखाने को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। मखाने में कैलोरी बहुत कम होती है, साथ ही इसमें फाइबर अधिक होता है। इसलिए यह कर सकता है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

मखाने में कैल्शियम अधिक होता है, यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। मखाना खाने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखा जा सकता है। साथ ही पाचन के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। मखाने में मैग्नीशियम अधिक और सोडियम कम होता है। इससे डायबिटीज से लड़ने में भी मदद मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए मखाना कैसे खाएं?

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने के लिए आप किसी भी तरीके से मखाने का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, इसे कभी भी हाई कोलेस्ट्रॉल वाले फूड के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए। आप मखाने को भूनकर खा सकते हैं। मखाने की खीर बनाकर खा सकते हैं। नाश्ते में मखाना खाना अधिक फायदेमंद हो सकता है।

अपने हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आप मखाने का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। मखाना हमारे पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना मखाना खाने से कई समस्याएं दूर होती हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए भी मखाने का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बहुत अधिक बढ़ा हुआ है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन करें।

Share This Article