MP Top News in Hindi – मध्यप्रदेश की खास ख़बरें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
6 Min Read

MP News in Hindi-1

मप्र मानव अधिकार आयोग में मामला आने पर आवेदक को मिले 67 हजार रूपये

सतना। भरहुत नगर निवासी आवेदक विकास चतुर्वेदी ने वर्ष 2021 में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में एक आवेदन लगाया था। आवेदन में विकास ने दौलतराम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रा.लि., जिला रायसेन द्वारा उसका उत्पीड़न करने एवं उसका पूरा बकाया भुगतान न करने तथा कंपनी द्वारा की जा रही घोर  मनमानी की शिकायत कर उसे शीघ्र न्याय दिलाने का अनुरोध किया था। आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर आयोग ने  श्रमायुक्त, जिला रायसेन से जवाब-तलब किया था। जवाब-तलब किये जाने पर श्रम पदाधिकारी, मण्डीद्वीप, जिला रायसेन ने आयोग को प्रतिवेदन दिया है कि मामले में कार्यवाही कर दौलतराम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रा.लि., ग्राम सिमरई, औबेदुल्लागंज, जिला रायसेन द्वारा आवेदक को उसके बकाया स्वत्वों के रूप में कुल 67 हजार 465 रूपये का भुगतान कर दिया गया है। चूंकि मामले में आवेदक को अंतिम भुगतान प्राप्त हो गया है, अतः यह मामला आयोग में समाप्त कर दिया गया है।

MP News in Hindi-2

एमपी के 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी – मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

एमपी में अब लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली हैं। बीते 2 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही पूरे प्रदेश में मानसून आने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, मंडला में बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान संभावित जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, वहीं, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन के भीतर प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान की तरफ से आ रही हवाओं के चलते मानसून महाराष्ट्र बार्डर पर अटका हुआ है। बता दें कि प्री मानसून के चलते कुछ जिलों में तापमान में कमी देखने को मिली है। जबकि ग्वालियर और सीधी सहित आस-पास के क्षेत्रों में गर्मी का तपिश जारी है। मौसम विभाग की मानें तो पिछले दो दिनों में प्रदेश का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा प्री-मानसून की बौछार से तर हो गया है। पश्चिम मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, खंडवा, गुना, रतलाम, धार जैसे क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में अलग-अलग तीव्रता बारिश के आसार हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश में भी अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी तीन से चार दिनों तक पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल और मंडला के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पश्चिमी मध्यप्रदेश के इलाके जैसे गुना, भोपाल, रतलाम, खंडवा और धार में भी बारिश होगी। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि पूर्वी एमपी में अच्छी बारिश होगी जो कि अगले तीन-चार दिनों तक चलेगी।

MP News in Hindi-3

युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में निकाली ’विकास तीर्थ’ बाइक रैली

मोदी सरकार के सफल 8 वर्षों के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के 57 संगठनात्मक जिलों में ’विकास तीर्थ’ बाइक रैली निकाली। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने 5 से 15 जून तक बाइक रैली निकालकर मोदी सरकार के विकास कार्यों का संदेश दिया।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 से 15 जून तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण वर्ष के अंतर्गत कई आयोजन किए गए। इसी के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक जिलों में बाइक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वहितैषी, लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
श्री पवार ने कहा कि प्रत्येक रैली जिले के ऐसे स्थलों अस्पताल, राजमार्ग, स्कूल, पावर प्लांट, खेल परिसर आदि से निकाली गई जिनका निर्माण सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सफल 8 वर्षों में ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिए गए हैं। इन वर्षों में देश ने जो कीर्तिमान स्थापित किए, उससे भारत की वैश्विक छवि मजबूत हुई है। युवा, महिला, किसान, गरीब, अनुसूचित जाति, जनजाति, बुजुर्ग, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्गों को केन्द्र सरकार ने योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया है। साथ ही अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश विकास की नई ऊंचाइयों को छूते हुए निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। आज प्रत्येक योजना की घोषणा से लेकर उसके लागू होने तक लगातार मॉनिटरिंग की जाती है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।