ग्वालियर : डॉक्टर ने साथ लिवइन में रही रही नर्स की हत्या कर पंखे से लटकाया, आरोपी गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

ग्वालियर। एक डॉक्टर ने उसके साथ लिवइन में रही रही नर्स की हत्या कर दी। फिर आत्महत्या दिखाने के लिए उसे पंखे से लटका दिया। पुलिस ने शंका के आधार पर जब डॉक्टर से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। दोनों का विवाद किसी तीसरी लड़की की चैटिंग पर हुआ था।

जानकारी के अनुसार मामला जबलपुर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हरपुरा इलाके का है। पुलिस ने बताया कि नर्स सोनम यादव यहां एक डॉक्टर संजीव शर्मा के साथ रिलेशन में थी और तीन दिन पहले ही रहने आई थी। पुलिस को उसके फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। बाद में पहुंच डॉक्टर ने शव देख हंगामा मचाना शुरू कर दिया। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने डॉक्टर से पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई।  उसने अपना गुनाह स्वीकार कर बताया कि नर्स सोनम यादव उसकी लिव इन पार्टनर थी और दोनों में व्हाट्सएप चैटिंग को लेकर विवाद हुआ था। बीती रात सोनम ने मोबाइल में किसी अन्य लड़की के साथ अश्लील चैटिंग देख ली थी। इसी के बाद दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में संजीव ने सोनम का गला दबा दिया। आत्महत्या दिखाने के लिए उसकी लाश को पंखे से लटका भी दिया था और मौके से भाग गया था।

सीएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया है कि शुरुआत में ही मामला संदिग्ध लग रहा था। पुलिस ने डॉक्टर संजीव शर्मा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वही लड़की के घरवालों को उत्तर प्रदेश में खबर दे दी गई है। संजीव शर्मा रुद्राक्ष अस्पताल का अपने चिकित्सक मित्र के साथ संचालन करता है। यहीं नर्स की ट्रेनिंग ले रही सोनम से उसकी मित्रता हो गई थी। दोनों में काफी घनिष्ठता थी। सोनम डॉक्टर के यहां अक्सर आती-जाती थी। तीन दिन पहले ही वह यहां रहने आई थी।

पड़ोसी अमित कश्यप का कहना है कि डॉ. संजीव शर्मा रंगीन मिजाज का है उसके यहां अलग-अलग समय पर अलग-अलग लड़कियां आती रही हैं। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि सोनम यादव यूपी के इटावा की रहने वाली थी। आरोपी संजीव शर्मा व्यापम कांड में भी वांछित रहा है। जबकि सोनम नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी।

 

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।