Health News – लाल-हरी मिर्च और प्याज शरीर की सूजन को कम करने में हैं मददगार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Health Tips. सूजन शरीर का एक नेचुरल रिस्पॉन्स है। आपको जब कभी चोट लगती है या शरीर के किसी अंग में कोई समस्या होती है, तो प्रभावित हिस्से में सूजन आ जाती है। ये शरीर का अपना तरीका है, आपको स्थिति के बारे में आगाह करने और उस हिस्से को और अधिक चोट से बचाने का।

सूजन सिर्फ बाहरी ही नहीं होती, अंदरूनी भी होती है। इस अंदरूनी सूजन को इंफ्लेमेशन कहते हैं। शरीर के अंगों में इंफ्लेमेशन कई समस्याओं और बीमारियों का कारण बनता है, जिसमें अर्थराइटिस, हार्ट अटैक, डायबिटीज, अल्जाइमर, कैंसर आदि प्रमुख हैं। शरीर में क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन को दूर करने के लिए दवाओं का प्रयोग जरूरी है।

इसके अलावा कुछ फूड्स भी ऐसे हैं, जो इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे है, जो हमारे शरीर की सूजन तो कम करती ही हैं, साथ ही हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। सब्जियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं और यही एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां
पत्ता गोभी, मेथी, साग और पालक में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई होता है, जो सूजन को कम करने में सहायक है। हरी पत्तेदार सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो हमारे के लिए काफी फायदेमंद है। हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, पोटेशियम और मैंगनीज भी भरपूर मात्रा में होता है। आप इन सब्जियों को सूप या फिर जूस बनाकर पी सकते है।

ब्रोकली
हमारी हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती है। ब्रोकली में सल्फोराफेन नाम का तत्व होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। ब्रोकली का सेवन आप सब्जी और सूप के रूप में या स्टीम कर के खा सकते हैं। ब्रोकली सूजन को तो कम करती ही है, साथ ही ये हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है। ब्रोकली खाने पर आपको मोटापे की दिक्कत भी नहीं रहेगी, क्योंकि ब्रोकली वजन कम करने में भी मददगार हैं।

एवोकाडो
सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे बच्चे और बड़े दोनों ही बड़े शौक से खाते हैं। एवोकाडो में पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे सूजन कम होती है। एवोकाडो के लगातार सेवन से कैंसर का रिस्क भी कम होता है।

लाल और हरी मिर्च
रोजाना अगर आप अपने खाने में तीखी मिर्च का सेवन करते हैं, तो ये आपके सूजन को कम करने में मदद कर सकती है। मिर्च में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन कम करने में मदद करते हैं।

प्याज
प्याज में कई गुण मौजूद होते हैं। प्याज खांसी, कैंसर, डायबिटीज और हड्डियों के लिए तो फायदेमंद है ही, साथ ही ये शरीर में आने वाली सूजन को भी रोकती है। प्याज में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं। प्याज को कच्चा, सलाद या सब्जी के रूप में खा सकते है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।