प्रदेश के छात्रों के लिए रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल में दो दिवसीय मेगा ओपन जॉब फेयर का आयोजन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय मेगा ओपन जॉब फेयर का आयोजन 7 और 8 जुलाई 2022 को कर रहा है। इस मेगा जॉब फेयर में देश-विदेश की नामीगिरामी बहुराष्ट्रीय कंपनियां जैसे कि टेक महिंद्रा, बजाज मोटर्स, वर्धमान यान्र्स, मैग्नम ग्रुप, मिकुनी इंडिया प्रा.लि., एक्सिस बैंक लि., कोलाबेरा, एक्सन फार सोशल एडवांसमेंट, सेक्योर डायग्नोस्टिक प्रा.लि., आर्टेक इन्फोसिस्टम्स प्रा.लि., केयर सॉफ्ट इंक, रोजगारमंत्राडाटकॉम, एडूवांटेज प्रा.लि., आईसेक्ट लर्न, आईसेक्ट लि. आदि विश्वविद्यालय परिसर में एक साथ एक ही छत के नीचे युवाओं को सुनहरे भविष्य की ओर ले जाने हेतु आ रही हैं।
यह जॉब फेयर पोस्ट ग्रेजुएट्स, ग्रेजुएट्स, डिप्लोमा और आईटीआई के पासआउट बैच के लिए आयोजित की जा रही है। रिपोर्टिंग का समय प्रातः दस बजे है। इस फेयर में बैच 2020, 2021 और 2022 के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष मेगा ओपन जॉब फेयर का आयोजन करता है।
जिससे हमारे प्रदेश के छात्रों को एक ही मंच पर अपना भविष्य संवारने का मौका मिल सके। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करता रहेगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।