Indore Bazar Update – इंदौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा 

sadbhawnapaati
3 Min Read

इन्दौर। आयातित मालों में आयी गिरावट के चलते आलौच्य सप्ताह के दौरान सोया व कपास्या तेलों में बाजार मंदी के रहे। सींगदाना तेल मजबूत हुआ। दलहनों में चने व मसूर में बाजार लेवाली के चलते सुधार पर रहे। श्रावणी मॉंग से नारियल व खोपरा गोला सुधार पर रहा।

किराना :-
शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में व्यापार सामान्य रहा। सप्ताह के आरंभ में जहां बरसात पानी के चलते कारोबार सुस्त-सुस्त रहा, वहीं सप्ताहंत में ग्राहकी ने जोर पकड़ा। शक्कर में लेवाली वाती बात नहीं है। बाजार पुन: सुस्त पड़त जाते है। समीक्षा सप्ताह के दौरान शक्कर में बाजार 20-40 रू. प्रति क्व‍िंटल से टूट गये और भाव 3540-3580 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। खोपरा गोला पूछपरख रहने से 2-5 रू. प्रति किलो सुधर गया। वहीं साबूदोन में लेवाली अच्छी रही। डॉलर की कीमतों में लगातार बड़ौतरी के चलते भावों में सुधार देखा गया। बादाम मगज में बाजार 670-725 रू. प्रति किलो पर मजबूत रहा। तरबूज मगज में बाजार बने रहे। नारियलों में आवक सामान्य है। लेवाली अच्छी रहने से बाजार 50-75 रू. प्रति थैले की मुनाफे में रहे और नारियल 120 भरती मालों में 1600-1650 रू. प्रति थैले से बड़कर 1650-1725 रू. प्रति थैले पर आ गये। अन्य किराना जिंसों में बाजार पूर्वस्तर पर रहे।
तेल तिलहन :-
समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में व्यापार की मात्रा मिश्र‍ित ही रही। सींगदाना तेलों में जहां गुजरात वालों को लेवाली से भावों में सुधार रहा, वहीं सोया व कपास्या तेलों में इंडोनेश‍ियन पॉम ऑयल की गिरावट का असर देखा गया। इस दौरान सींगदाना तेल 30-40 रू. प्रति 10 किलो सुधरकर 1630-1640 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। वहीं सोया व कपास्या तेलों में 30-50 रू. प्रति 10 किलो तक की गिरावट देखी गयी। सोया तेलों में रिफाइंड माल 1260-1265 रू. प्रति 10 किलो से टूटकर 1230-1240 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। कपास्या तेलों में भी नरमी रही।
दाल दलहन :-
दलहनी जिंसों में सप्ताह के दौरान चना लेवाली से 75-100 रू. प्रति क्व‍िंटल बड़कर 4825-4850 रू. से 4900-4925 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गया। मसूर में बाजार 5950-6100 रू. प्रति क्व‍िंटल के मध्य रहे। तुअर में सप्ताह मध्य में निकली मॉंग से भावों में 50-100 रू. प्रति क्व‍िंटल की तेजी आयी। वहीं उड़द बाजार सुस्त उठाव के बीच 50-100 रू. प्रति क्व‍िंटल का मुनाफा दिखा गये। मूंग में लेवाली से भावों में मजबूती नज़र आयी।

Share This Article