MP Chunav – मप्र नगरीय निकाय चुनाव परिणाम 

sadbhawnapaati
11 Min Read

जहां कांग्रेस के महापौर, वहां भी हमारा बहुमत –  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह

भाजपा को जनता ने दिखाया आईना: कमलनाथ
भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी 90 प्रतिशत तक चुनाव जीती है। जहां कांग्रेस के महापौर है वहां भी भारतीय जनता पार्टी का बहुमत है। नगरीय निकाय और नगर परिषदों में हमने ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत, केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं नीचे स्तर तक पहुंची है और जनता ने जो विश्वास व्यक्त किया है, नगरीय निकाय में भाजपा की जीत जनता के विश्वास की जीत है। प्रदेश की जनता के हम आभारी है।
हम संकल्प व्यक्त करते है कि जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे। सबके साथ मिलकर बेहतर से बेहतर काम करेंगे और मध्यप्रदेश को और आगे ले जायेंगे।
यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा को जनता ने दिखाया आईना: कमलनाथ
नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव परिणामों ने बता दिया है कि जनता भाजपा के पक्ष में नहीं है। प्रदेशवासियों ने जनादेश कांग्रेस के पक्ष में दिया है। पैसा, पुलिस और प्रशासन की बदौलत भाजपा ने जीत प्राप्त की है।
मुझे कोई शक नहीं है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जनता के साथ बेहतर प्रदर्शन करेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने दूसरे चरण के नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद कही।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जीत के जश्न के बाद उन्होंने पत्रकारवार्ता में कहा कि 1999 से देखें तो कांग्रेस के कभी इतने महापौर नहीं चुने गए। पिछले चुनाव में सभी 16 नगर निगमों में भाजपा के महापौर थे।
इस बार पांच स्थानों पर कांग्रेस, एक पर आम आदमी पार्टी और एक स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। दो सीटें भाजपा ने बहुत कम अंतर से पुलिस, प्रशासन और पैसे के दम पर जीती हैं। भाजपा को जनता ने नकार दिया है।
पूरे प्रदेश का जनादेश भाजपा को मिला : चौहान
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया है।
हमने आज तक ऐसी सफलता हासिल नहीं की है। 16 नगर निगम में से 9 भाजपा, 1 में हमारी कार्यकर्ता और 5 स्थानों पर कांग्रेस जीती है। जिन स्थानों पर कांग्रेस महापौर की जीत का जश्न मना रही है वहां भाजपा के पार्षद अधिक जीते है।
76 नगरपालिकाओं में से 50 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं 15 स्थानों पर कांग्रेस से आगे है। इस तरह 65 नगरपालिकाओं में भाजपा की जीत हुई है।
केवल 11 स्थानों पर कांग्रेस आयी है। इसी प्रकार 255 नगर परिषदों में से 185 स्थानों पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत और 46 स्थानों पर हम कांग्रेस से आगे है। 231 नगर परिषदों में भाजपा के अध्यक्ष होंगे और सिर्फ 24 स्थान पर कांग्रेस है।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव और इस बार का अंतर देखे तो पिछली बार हमने 98 नगरपालिकाओं में से 54 में जीत हासिल की थी, जो कि जीत का 55 प्रतिशत था।
वहीं इस बार 76 नगरपालिकाओं में से 65 स्थानों पर हम काबिज हुए है, जो कि 85 प्रतिशत है। इसी तरह नगर परिषद में 2014 में जीत का प्रतिशत 58.03 था, जो इस बार 90.58 प्रतिशत रहा है।
श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस जीत का जश्न मना रही है लेकिन नगर परिषद और नगर पालिका में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
पूरे प्रदेश का जनादेश भाजपा को मिला है, इसके पीछे जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनकल्याणकारी योजनाएं नीचे तक पहुंचाने में हम सफल हुए है। कार्यकर्ता बधाई के पात्र है हम जनता के आभारी है।
कार्यकर्ताओं ने एक-एक बूथ पर मेहनत कर इतिहास बनाया : शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुंची है।
एक एक बूथ पर हमारे कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर जीत का इतिहास बनाया है। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 40 में से 24 नगरपालिकाओं में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं 169 नगर परिषद में से 123 स्थानों पर हमारे कार्यकर्ता जीते है।
उन्होंने कहा कि देवास और रतलाम नगर निगम में हमने जीत हासिल की है। श्री शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर ऐतिहासिक विजय हासिल की है। उन्होंने कहा कि हम मध्यप्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विकास के मुद्दे पर चुनाव लडा था, जिसमें हमने सफलता हासिल की। हम मिलकर मध्यप्रदेश को आगे ले जाने का काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कटनी नगर निगम में निर्दलीय महापौर विजयी हुई। पार्टी की कार्यकर्ता श्रीमती प्रीति सूरी को बधाई दी।
चुनाव परिणामों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है
16 नगर निगम में से 9 नगर निगम भाजपा की विजयी हुई है। 5 नगर निगम में कांग्रेस, शेष में अन्य।
·         कांग्रेस 5 नगर निगमों में महापौर भले ही जीती हो लेकिन पार्षद हमारे ज्यादा जीते है। रीवा में 18 पार्षद भाजपा और 16 कांग्रेस, 11 अन्य। मुरैना में नगर निगम परिषद में बहुमत न भाजपा का है, न कांग्रेस का है। 14 भाजपा, 19 कांग्रेस एवं 14 सपा, बसपा, अन्य।
·         ग्वालियर में 66 में से 36 भाजपा और कांग्रेस के केवल 19 पार्षद जीते है।
·         जबलपुर में 79 में से 39 भाजपा और कांग्रेस के केवल 30 पार्षद जीते है।
·         सिंगरौली में 45 में से 23 भाजपा और कांग्रेस के केवल 13 पार्षद है।
·         कटनी नगर निगम के 45 वार्डों में से भाजपा के 27 व कांग्रेस, 15 व 3 अन्य पार्षद जीते है।
·         76 नगर पालिका में 50 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, 15 में स्थिति अच्छी है। (कुल 65), कांग्रेस 76 नगर पालिका में से कुल 11 सीट जीत पायी है।
·        255 नगर परिषद में से 185 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है, 46 में हमारी स्थिति अच्छी है। कुल (231), कांग्रेस को 24 में जीत मिली है।
वर्ष 2014 में 98 नगर पालिकाओं के चुनाव में भाजपा 54 सीटों पर विजयी हुई थी, कुल 55 प्रतिशत, इस वर्ष 76 नगर पालिकाओं के चुनाव में भाजपा 65 सीटों पर अपना अध्यक्ष बनाने जा रही है, जीत का प्रतिशत 85 प्रतिशत रहा है।
·         वर्ष 2014 में 264 नगर परिषद के चुनाव में भाजपा 154 सीटों पर विजयी हुई थी। कुल 58 प्रतिशत, इस वर्ष 255 नगर परिषद के चुनाव में भाजपा 231 सीटों पर अपना अध्यक्ष बनाने जा रही है। जीत का प्रतिशत 90.58 प्रतिशत रहा है।
·         कटनी, रायसेन, राजगढ, सागर, जबलपुर, सिवनी, देवास, सीहोर, नरसिंहपुर, रीवा, मुरैना इन जिलों की नगर परिषदों में भाजपा का प्रदर्शन लगभग शत प्रतिशत रहा है।
·         विदिशा, छिंदवाडा, सीहोर, सागर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर इन पांच जिलों की नगर पालिकाओं में हम शत प्रतिशत जीते है।
·         छिंदवाडा जिले की तीनों नगर पालिकाओं (अमरवाडा, चौरई और परासिया) में भाजपा जीती है।
·         जबलपुर में 8 में से 6 नगर परिषद में भाजपा विजयी हुई है।
·         मुरैना में 5 में से 4 नगर परिषद में भाजपा विजयी हुई है।
·         रीवा में 12 में से 11 नगर परिषद में भाजपा विजयी हुई है।
·         ग्वालियर में सभी 5 नगर परिषदों में कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा का प्रदर्शन बेहतर है।
·         कटनी में 3 नगर परिषद में से 3 में भाजपा विजयी हुई है।
·         16 नगर निगम के 884 वार्डों में से 491 वार्डो में भाजपा विजयी रही। सिर्फ 274 स्थानों पर कांग्रेस और अन्य पर 109 पार्षद विजयी रहे।
·         76 नगरपालिकाओं के 1795 वार्डों में से 975 वार्डों में भाजपा विजयी रही। 571 स्थानों पर कांग्रेस और 249 पर अन्य पार्षद विजयी रहे।
·         255 नगर परिषदों के 3828 वार्डों में 2002 वार्डो में भाजपा विजयी रही। 1087 स्थानों पर कांग्रेस और 739 पर अन्य पार्षद विजयी रहे।
Share This Article