इंदौर बाजार की साप्ताहिक समीक्षा – Indore Bazar Update

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

इन्दौर। आयातित मालों में आयी तेजी का असर खाद्य तेलों में रहा। सोया तेल रिफाइंड मालों में 1280-1285 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। तिलहनों में टिकाव रहा। दलहनों में एक तरफा लेवाली से तुअर, उड़द व मूंग में बाजार बड़त पर रहे। चना 5000 रू. क्व‍िंटल पर आ गया।

किराना :-
शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में व्यापार की मात्रा कम ही रही। व्यापार चुनिंदा जिंसों तक सीमित रहा। रक्षाबंधन पूर्व की ग्राहकी अब पूरजोर रहने की आशा है। शक्कर में अतिरिक्त कोटे की मॉंग की जा रही है। फ‍िलहाल त्यौहारी लेवाली के चलते बाजार उछाल पर रहे। शक्कर में बाजार 60-80 रू. प्रति क्व‍िंटल उछलकर 2580-3620 रू. प्रति क्व‍िंटल तक पहुंच गये। खोपरा गोला में मॉंग सप्ताह के दौरान अच्छी रही, जिसके चलते बाजार 180-205 रू. प्रति किलो को छू गये। कालीमिर्च में लेवाली विशेष का अभाव रहने से भावों में सुस्ती देखी गयी। कालीमिर्च एटम क्वालिटी माल इस दौरान 540-545 रू. प्रति किलो को छू गये। जीरे व सौंफ में कामकाज की मात्रा कम ही रही। जीरा राजस्थान इस दौरान 235-240 रू. प्रति किलो पर आ गया। सूखे मेवों में व्यापार की मात्रा कम ही रही। बादाम गिरी अच्छे मालों में 725-750 रू. प्रति किलो बिकी, वहीं तरबूज मगज में मिठाई निर्माताओं की ताजा मॉंग से बाजार सुधार के रहे। नारियलों में पूछपरख सामान्य रही। नारियल इस दौरान 50 रू. प्रति थैले तक सुधरकर 1700-1750 रू. प्रति थैले पर आ गया।

तेल तिलहन :-
आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में व्यापार की मात्रा कम ही रही, किन्तु आयातित मालों की तेजी से बाजार उछाल पर रहे। बीते सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में सींगदाना तेल इन्दौर लाइन पर 1650-1675 रू. प्रति 10 किलो तक सुधर गये। वहीं सोया व कपास्या तेलों में बाजार 70-75 रू. प्रति 10 किलो तक की तेजी एक सप्ताह के भीतर दर्ज की गई। सोया रिफाइंड मालों में 1280-1285 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। कपास्या तेल 1450 रू. प्रति 10 किलो बिक गया। तिलहनों में व्यापार विशेष के अभाव में सरसो व रायडा बाजार बने रहे। सोयाबीन में 50 रू. प्रति क्व‍िंटल तक की तेजी आयी।

दाल दलहन :-
समीक्षा सप्ताह के दौरान दाल दलहनों में कामकाज अच्छा देखा गया। चने में लेवाली के चलते बाजार जोरदार तेजी के रहे। चना 50-75 रू. क्व‍िंटल बड़कर 4975-5000 रू. क्व‍िंटल पर आ गया। तुअर बाजार 400-500 रू. प्रति क्व‍िंटल उछलकर 6500-7200 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। उड़द में आवकों की सुस्ती से भावों में 700-900 रू. प्रति क्व‍िंटल तक का उछाल आया और उड़द बाजार 7700-8000 रू. क्व‍िंटल पर आ गये। मूंग में 100-200 रू. क्व‍िंटल तक की तेजी देखी गयी। इसके विपरीत मसूर बाजार 100 रू. क्व‍िंटल की गिरावट से 6825 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।