Sadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News TodaySadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर
  • देश
  • नागरिक पत्रकारिता
    • विडियो – एआई (AI) पर खबर बनाना सीखें और सबमिट करें
    • Register
    • Login
    • पोस्ट सबमिट करें
  • E-Paper
Search
  • अर्थव्यवस्था / बाजार
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
  • technology
  • E-Paper
  • Digital Connect
  • बॉलीवुड
  • शिक्षा
  • अपराध
  • नियम और शर्तें
© 2026 Sadbhawna Paati News. All Rights Reserved.
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Sadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News TodaySadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News Today
  • होम
  • नागरिक पत्रकारिता
  • E-Paper
Search
  • होम
  • देश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रशासन
  • राजनीति
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर
    • Indore Latest News
    • Indore News In Hindi
  • नागरिक पत्रकारिता
    • Register
    • Login
    • पोस्ट सबमिट करें
    • Password Reset
  • अपराध
    • Indore Crime News
    • Latest Crime News
  • अर्थव्यवस्था / बाजार
  • कोर्ट / कानून
  • शिक्षा
  • बॉलीवुड
    • फैशन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • फूड
  • संपादकीय
    • लेख
    • विचार
  • विशेषज्ञ / सलाह
  • रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर
  • ग्रामीण / कृषि / पशुपाती
  • धर्म / संस्कृति
  • पर्यावरण
  • पाठक पत्र
  • फोटो फीचर
  • यात्रा और पर्यटन
  • साक्षात्कार
  • Digital Connect
  • विज्ञापन
  • कविता
  • व्यंग्य / कार्टून
  • सिविक बीट
  • शिकायत
    • समाधान
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
  • नियम और शर्तें
  • शिकायत/आपत्ति दर्ज करें
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर
  • देश
  • नागरिक पत्रकारिता
  • E-Paper
© 2026 Sadbhawna Paati News. All Rights Reserved.
Sadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News Today > मध्य प्रदेश > त्राहिमाम: चीख पुकार और शवों के बीच सरकार कुबेरेश्वर पर मौन, आयोजकों पर एफआईआर कब ?    

त्राहिमाम: चीख पुकार और शवों के बीच सरकार कुबेरेश्वर पर मौन, आयोजकों पर एफआईआर कब ?    

Last updated: February 18, 2023 2:49 am
By
sadbhawnapaati
Bysadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
Follow:
7 Min Read
SHARE

Contents
    • लोगों की परेशानी देखते हुए रुद्राक्ष बांटना रोका
    • तो बागेश्वर बाबा से ही पूछ लेते   
  • हर रोज मौत की खबरें… 
रुद्राक्ष महोत्सव में अब तक तीन मौतें,आग लगे बस्ती में प्रदीप मिश्रा मस्ती में 
ट्रैफिक इंटेलिजेंस सब फेल:अगर भीड़ का अनुमान नहीं था तो बागेश्वर बाबा से ही पूछ लेते 
हाइवे जाम लोग परेशान, हर रोज मौत की खबरें इन सब का जिम्मेदार कौन ? 
Kubereshwar Dham Sehore. सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान शुक्रवार को तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। महाराष्ट्र के जलगांव से माता-पिता बच्चे को लेकर कुबेरेश्वर धाम पहुंचे थे। इस बीच एक अन्य महिला की मौत भी जिला अस्पताल में हो गई। दो दिन के दौरान कुल दो महिलाओं समेत तीन मौतें हो चुकी है, जबकि 73 लोग बीमार हुए हैं।
महोत्सव के पहले ही दिन गुरुवार को लाखों लोगों की भीड़ के कारण कार्यक्रम स्थल पर हालात बेकाबू हो गए थे। शुक्रवार को भी भारी भीड़ के बाद रुद्राक्ष वितरण का कार्यक्रम रोक दिया गया। जिसके बाद रुद्राक्ष लेने के लिए देशभर से आए लोग खाली हाथ लौटने लगे।
इस बीच, पंडित मिश्रा ने कहा कि अब महोत्सव के बजाय पूरे साल मिलेंगे रुद्राक्ष। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में जलगांव के विवेक विनोद भट्ट पत्नी और दो बेटों के साथ गुरुवार को आए थे। भट्ट ने बताया कि 3 साल के बेटे अमोघ भट्‌ट की तबीयत पहले से थोड़ी खराब थी। गाड़ी की सुविधा नहीं हाेने से हम पैदल ही आए।
रास्ते में बच्चे की तबीयत और खराब हाे गई। हम उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ICU में भर्ती कर लिया गया। शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अकोला की रहने वाली 40 वर्षीय मंगला गुरुवार शाम को चक्कर खाकर गिर पड़ी थीं। उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए थे, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। इससे पहले गुरुवार दोपहर को मालेगांव की रहने वाली 50 वर्षीय मंगला बाई ने भी दम तोड़ दिया था।

लोगों की परेशानी देखते हुए रुद्राक्ष बांटना रोका

रुद्राक्ष महोत्सव का शुक्रवार को दूसरा दिन है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही रुद्राक्ष के लिए लाइन में लगे हैं। भीड़ इतनी कि पैर रखने तक की जगह नहीं है। फिलहाल रुद्राक्ष का वितरण रोक दिया गया है। हालांकि कल से उलट आज इंदौर-भोपाल हाईवे पर ट्रैफिक जाम के हालात नहीं हैं।
अब महोत्सव में नहीं बल्कि सालभर मिलेंगे रुद्राक्ष
पंडित मिश्रा ने शुक्रवार को कथा के दूसरे दिन कहा- इस रुद्राक्ष उत्सव से, इसके पहले के रुद्राक्ष उत्सव से, उसके पहले वाले रुद्राक्ष उत्सव से यही सीखने को मिला है कि रुद्राक्ष उत्सव करो, आयोजन हो, रुद्राक्ष का शिवलिंग बने, अनुष्ठान भी हो। बस उस रुद्राक्ष को रुद्राक्ष उत्सव के समय वितरित नहीं करते हुए पूरे साल जो कुबेरेश्वर धाम आते हैं, उन्हें दिया जाए। जो भक्त नहीं आ सकते, वे साल में कभी भी आकर यहां से रुद्राक्ष ले सकते हैं। लोग समझ रहे हैं यह रुद्राक्ष की भीड़ है, यह तो बाबा के भक्तों की भीड़ है।
पंडित मिश्रा बोले- सबको वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दे सकते
इससे पहले श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि आप लोग यहां आए हैं, भगवान शंकर आप सब की मनोकामनाएं पूर्ण करें, मेरी यही विनती है। हमारे यहां 10 बजे से भोजन शुरू हो रहा है, 7 बजे तक चलता है, घबराने की आवश्यकता नहीं है।
22 कुओं का पानी यहां आ रहा है, लाइट चले जाने पर थोड़ी दिक्कत हो जाती है, इसके लिए माफी चाहता हूं। उन्होंने कहा कि दुनिया के लोग तो कुछ भी कहेंगे, इसके बाद उन्होंने कहा, आग लगे बस्ती में… सामने खड़े लोग बोले- हम अपनी मस्ती में। प्रदीप मिश्रा ने कहा- हम सभी को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दे सकते।
 

तो बागेश्वर बाबा से ही पूछ लेते   

सीहोर में एक एक कर 10 लाख की भीड़ इक्कठी हो गई और सरकार की इंटेलिजेंस, ट्रेफिक पुलिस चद्दर ताने सोई रही, किसी को ये खबर नहीं लगी कि ये सब मिश्रा जी के धाम पहुँचने वाले लोग हैं, चलिए मान लीजिए कि इन्हें अनुमान नहीं भी था तो एक बाबा और भी तो हैं जो घटना होने से पहले सब कच्चा चिटठा खोल देते हैं उन्ही से पूछ लेते, वो हो शायद पर्ची निकाल देते.
हाइवे जाम लोग परेशान 
सीहोर आने के मुख्य 4 रास्ते हैं भोपाल इंदौर देवास आष्टा और नसरुल्लागंज; इन सब रास्तों पर पुलिस चौकी और नाके भी हैं पर ये भीड़ जो आसमान से उतरी किसी की नजर में आई ही नहीं और न आ रही है. सोचिए अगर इतनी ही भीड़ किसी और समुदाय के लोगों की होती तो आपका हमारा और शासन प्रशासन का नजरिया यही होता.स्टेट हाइवे जाम हो गया, लोग परेशान है कहीं एम्बुलेंस फंसी है कहीं लोग मर रहे हैं और पंडित जी कह रहे हैं कि हम अपनी मस्ती में....

हर रोज मौत की खबरें… 

ये बेकाबू भीड़ है जो धर्म के नाम पर अंधी है, जिसको साँस लेने की गुंजाईश नहीं है पर ये रुद्राक्ष लेगी; ये भूखी भीड़ है जो गरीब किसानो के खेतों से चने उखाड़ कर ही अपना गुजारा कर रही है.
हर रोज मौत की खबरें आ रही है पर शासन और प्रशासन दोनों मौन धारण किए हुए है क्योंकि ये लोग व्यवस्थाओं और प्रबंधन को श्रद्धांजलि देने जो आए हैं क्योंकि इन्हें तो मालूम ही नहीं है कि ये घटना पिछले साल भी हो चुकी है. सरकार से सीधा सवाल है कि इन हो रही मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा, आयोजकों पर एफ़आईआर कब दर्ज होगी और लोगों को इस अव्यवस्था से निजात कब मिलेगा?   
ट्रेन में यात्री का खोया हूआ पर्स सुरक्षित बरामद, उपमुख्य टिकट निरीक्षक की तत्परता से मिला सामान
27 जुलाई से शनि वक्र: 138 दिन का कर्म-शुद्धि काल, न्याय के साथ मोक्ष का अवस
Mercury Retrograde: Could June 29 – July 24, 2026 Become a Critical Period for Cybersecurity and Global Communication?
बुध ग्रह वक्री : क्या 29 जून से 24 जुलाई तक साइबर सुरक्षा और संचार व्यवस्था की होगी अग्निपरीक्षा?
बुध ग्रह होंगे वक्री : 29 जून से 24 जुलाई तक सावधानी, धैर्य और विवेक की होगी परीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Surprise0
Cry0
Bysadbhawnapaati
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
Previous Article कल अफ्रीका से आएंगे नए मेहमान,कूनो पालपुर तैयार 
Next Article महाशिवरात्रि: प्रेम की पराकाष्ठा है शिव-पार्वती का विवाह, जो उत्सव नहीं महोत्सव है

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

ख़ास ख़बरें..

सूबेदार मेजर- भारतीय सेना में अधिकारियों व जवानों के बीच का मजबूत सेतु
रक्षा (Defence)
July 22, 2026
इजरायली रणनीति की नई कसौटी- उनसे लड़ने के लिए बनाई हिजबुल्लाह की सुरंगें ही बनेंगी उन लड़ाकों के लिए काल
रक्षा (Defence)
July 22, 2026
मानवता की मिसाल पेश करती भारतीय सेना: राजौरी में बाढ़ से राहत दिलाती व्हाइट नाइट कोर
रक्षा (Defence)
July 22, 2026
शत्रुजीत ब्रिगेड की शौर्य साधना: शहरी क्षेत्र में बंधकों को आतंकियों से छुड़वाने की एक्सरसाइज का किया प्रदर्शन
रक्षा (Defence)
July 18, 2026
एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026: भारतीय वायुसेना की वैश्विक पहुंच और सामरिक साझेदारी का नया अध्याय
रक्षा (Defence)
July 17, 2026
आर्मी चीफ की पहली नार्थ-ईस्ट की यात्रा- रणनीतिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है ये यात्रा
रक्षा (Defence)
July 17, 2026
vinod jain astrologer
बुध ग्रह का उदय एवं मार्गी होना: लक्ष्य, बुद्धि और अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का दुर्लभ योग
धर्म / संस्कृति
July 17, 2026
श्री विनोद जैन ज्योतिषाचार्य इंदौर Shri Vinod Jain Astrologer in Indore
सूर्य ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश: गुरु अस्त के साथ धर्म, शासन और प्रकृति पर विशेष प्रभाव
धर्म / संस्कृति
July 15, 2026

You Might also Like

Jyotish-Vinod-Jain-in-indore
धर्म / संस्कृति

सेनापति चले…पृथ्वी त्तत्व वृषभ राशि में

June 22, 2026
धर्म / संस्कृति

भारत और प्रधानमंत्री के लिए चुनौतीपूर्ण समय: ज्योतिषीय संकेतों का विस्तृत विश्लेषण

May 25, 2026
मध्य प्रदेश

तेज रफ्तार बनी काल: व्यारमा नदी के क्षतिग्रस्त पुल से नीचे गिरी बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत

February 16, 2026
Indore News in Hindi
इंदौररियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर

Indore Light House Project – इंदौर के 128 करोड़ के “लाइट हाउस प्रोजेक्ट” की खुली पोल, कई शिकायतें, प्रशासन मौन

January 15, 2026
Previous Next
Sadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News TodaySadbhawna Paati - Indore News in hindi, Indore News Today
Follow US
© 2026 Sadbhawna Paati News. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?