शनि ग्रह चले असुर शक्तियों… का विसर्जन के मार्ग पर…..

शनि का रेवती प्रवेश: विसर्जन से सृजन तक का काल, विश्व व्यवस्था में बड़े बदलाव के संकेत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

Contents

ज्योतिषाचार्य श्री विनोद जैन (प्रभु), इंदौर
दैनिक सदभावना पाती

इंदौर। 17 मई 2026 को शनि ग्रह मीन राशि के रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से यह कालपुरुष की अंतिम घड़ी का अंतिम पहरा माना जा सकता है। यह केवल एक सामान्य गोचर नहीं, बल्कि एक ऐसे संक्रमण काल का संकेत है जिसमें पुरानी व्यवस्थाओं का विसर्जन और नई संरचनाओं के निर्माण की भूमिका तैयार होगी। शनि देव इस अवधि में चार चरणों में अपनी गति से प्रभाव डालेंगे—सीधी चाल, वक्री गति, अस्त अवस्था और पुनः मार्गी होकर अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचना। इस संपूर्ण काल में शनि मीन राशि के अंतिम बिंदु पर स्थित होकर संसार में जमा हुई नकारात्मकता, अनैतिकता, अव्यवस्था और असंतुलन का हिसाब-किताब करते दिखाई देंगे।

वक्री होकर पुनः उत्तराभाद्रपद में वापसी

रेवती नक्षत्र में प्रवेश के बाद शनि कुछ चरण आगे बढ़कर वक्री होंगे और पुनः अपने ही प्रभाव क्षेत्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में लौटेंगे। इसके बाद मार्गी होकर फिर रेवती में प्रवेश करते हुए मीन राशि का अपना अंतिम चक्र पूर्ण करेंगे। यह प्रक्रिया संकेत देती है कि अधूरे कार्यों, पुरानी गलतियों, वित्तीय अव्यवस्था, नैतिक पतन और सामाजिक असंतुलन का पुनर्मूल्यांकन होगा। जैसे रावण की अनैतिकता का घड़ा भरने पर सत्य की स्थापना हुई थी, वैसे ही यह समय भी अन्याय और असंतुलन के विरुद्ध सुधार का काल माना जा सकता है।

4 जून 2027: मेष में प्रवेश के साथ नए युग का आरंभ

जब 4 जून 2027 को शनि मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, तब यह काल विसर्जन से सृजन की ओर बढ़ेगा। यह समय नई विश्व व्यवस्था, नई तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नए शिक्षा मॉडल, नए आर्थिक ढांचे और नए प्रशासनिक सिस्टम के निर्माण का संकेत दे सकता है। पुरानी व्यवस्थाओं की कमजोरियां हटाकर नई कार्यशैली स्थापित करने का अवसर इसी काल में बन सकता है।

आलस्य नहीं, परिश्रम का समय

शनि कर्म के ग्रह हैं। यह काल स्पष्ट संदेश देता है—
जो आलस्य करेगा, वह पीछे रह जाएगा। जो अनुशासन, मेहनत और सिस्टम के साथ कार्य करेगा, वह नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। गलतियों को सुधारना, वित्तीय अनुशासन लाना, मेहनत के नए स्रोत बनाना और योजनाबद्ध कार्य करना इस समय सफलता की कुंजी होगी।

वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल के संकेत

शनि की दृष्टि विशेष रूप से उत्तर दिशा और उत्तर गोलार्ध के क्षेत्रों पर प्रभावी मानी जा रही है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार संभावित प्रभाव: युद्ध और सीमा तनाव, रक्तपात एवं हिंसक घटनाएं, प्राकृतिक आपदाएं, भूकंप, भूस्खलन, अतिवृष्टि, बादल फटना, महामारी या रोग वृद्धि, आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता, सत्ता परिवर्तन, आंदोलन, हड़ताल, सामाजिक असंतोष, अर्थव्यवस्था पर दबाव रेवती नक्षत्र में शनि का प्रवेश आर्थिक संरचना को प्रभावित कर सकता है।

संभावित प्रभाव: पेट्रोल, डीजल, गैस कीमतों में दबाव, वित्तीय बाजारों में अस्थिरता
शेयर बाजार में मंदी, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, धन प्रबंधन में सावधानी की आवश्यकता

रेवती नक्षत्र के देवता पुषण हैं, जो संरक्षण, पालन-पोषण और मार्गदर्शन के प्रतीक हैं। इसलिए यह समय केवल संकट का नहीं, बल्कि सिस्टम सुधार का भी है।

किन राशियों/नक्षत्रों को विशेष सावधानी?
ज्योतिषीय संकेतों के अनुसार इन समूहों को विशेष सतर्कता रखनी चाहिए: वृश्चिक लग्न / अनुराधा / ज्येष्ठा नक्षत्र— विरोध, षड्यंत्र या प्रतिशोध से नुकसान की संभावना।

मिथुन / पुनर्वसु प्रभाव
— विपत्ति, मानसिक दबाव और बाधाओं का समय।

तुला / विशाखा नक्षत्र
— संकट और निर्णय संबंधी भ्रम।

कुंभ / पूर्वाभाद्रपद
— स्वास्थ्य एवं वित्तीय चुनौतियां।

उत्तराफाल्गुनी / उत्तराषाढ़ा / कृत्तिका नक्षत्र
— प्रत्येक निर्णय में अतिरिक्त सावधानी आवश्यक।

भारत की राजनीति और नेतृत्व

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 17 मई 2026 से 10 दिसंबर 2026 के बीच भारत के शीर्ष नेतृत्व, सरकार और राजनीतिक संगठन के भीतर वैचारिक मतभेद, रणनीतिक दबाव या स्वास्थ्य संबंधी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। संगठनात्मक समन्वय बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर भी भारत को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ सकती है। हालांकि, यह संक्रमणकाल अंततः भारत को नई तकनीक, नवाचार, प्रबंधन सुधार और वैश्विक नेतृत्व की ओर भी आगे बढ़ा सकता है।

उपाय: इस काल में अनुशासन बनाए रखें, वित्तीय प्रबंधन मजबूत करें, अनैतिक कार्यों से दूर रहें, धैर्य रखें, श्रम और कर्म को प्राथमिकता दें, हनुमान जी की उपासना करें।

अस्वीकरण:
यह विश्लेषण ज्योतिषीय गणनाओं एवं पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। वास्तविक घटनाएं अनेक सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक कारकों पर निर्भर करती हैं। लेखक के व्यक्तिगत विचार भिन्न हो सकते हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।